Hanuman Chalisa

दिल्ली पर मंडरा रहा है कोरोना के XE वैरिएंट का खतरा, करीब 300 नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे

Webdunia
शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (07:33 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के एक नए स्वरूप के खतरे के बीच दिल्ली में हाल में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों से लिए गए करीब 300 नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है।
 
दिल्ली में कुछ दिनों पहले कोविड-19 से संक्रमित पाए गए लोगों से लिए गए करीब 300 नमूनों को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है। जीनोम अनुक्रमण यह पता लगाने के लिए किया जा रहा है कि क्या ‘‘एक्सई’’ जैसा कोई नया स्वरूप शहर में फैला है या नहीं। जीनोम अनुक्रमण में करीब सात से 10 दिन लगेंगे।
 
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड संक्रमण दर क्योंकि एक अप्रैल के 0.57 प्रतिशत से बढ़कर 14 अप्रैल को 2.39 प्रतिशत हो गई है। पिछले एक सप्ताह में यहां घर पर पृथकवास (Isolation) में रहने वाले मरीजों की संख्या में लगभग 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
 
उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे 366 मामले सामने आए हैं। सरकार मामले पर नजर बनाए हुए लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की गई है। दिल्ली के अब तक 18,67,206 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। महामारी की वजह से कुल 26,158 लोग मारे जा चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख