dharma sangrah
✕

Corona virus : दक्षिण कोरिया ने 52 नए मामलों की पुष्टि की, पीड़ितों की संख्या 156 पहुंची

Webdunia
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (09:24 IST)
सियोल। दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के 52 और मामलों की पुष्टि की है। देश में अब इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 156 पहुंच गई है। चीन के बाद इस वायरस से संक्रमित सबसे ज्यादा लोगों की संख्या दक्षिण कोरिया में हो गई है।
ALSO READ: क्या शराब के सेवन से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है...जानिए सच...
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम के कोरियाई केंद्र ने बताया कि हालांकि 39 नए मामले शिन्चेओनजी चर्च ऑफ जीसस की देगु शाखा से जुड़े हैं। इसके साथ ही चर्च के अब तक 80 से ज्यादा सदस्य इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। ये मामले एक महिला से जुड़े हैं। 10 फरवरी को महिला को बुखार आया था लेकिन उसने कोरोना वायरस की जांच कराने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि उसने हाल में विदेश की यात्रा नहीं की है।
 
महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने से पहले उसने कम से कम 4 बार चर्च की प्रार्थना में हिस्सा लिया था। देगु के मेयर ने लोगों को घरों में ही रहने का परामर्श जारी किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख