Dharma Sangrah

वैष्णो देवी आने वालों को अब लानी होगी नेगेटिव टेस्ट की रिपोर्ट, कश्मीर में टूरिस्टों के लिए आइसोलेशन सेंटर

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (09:20 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर पूर्ण लाकडाउन की ओर तेजी से बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब प्रशासन सिर्फ पाबंदियों के नाम बदल कर कोरोना से मुक्ति पाने की कोशिश कर रहा है। ताजा घटनाक्रम में प्रशासन ने वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वालों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट लाने की शर्त जोड़ दी है।
 
इसी तरह से टूरिस्टों में बहुतेरों के पाजिटिव पाए जाने की घटनाओं के बाद सड़क मार्ग से कश्मीर जाने वालों के लिए दो बार टेस्ट करवाने की शर्त के साथ ही उनके लिए आइसोलेशन सेंटर तैयार किए जाने लगे हैं।
 
वैसे भी प्रशासन ने अब 8 जिलों के शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है तथा प्रदेश में आयोजित हो रहे मेलों व प्रदर्शनियों को अपना बोरिया बिस्तर आज रात तक समेट लेने का निर्देश दिया है।
 
हालांकि प्रशासन अब रेड जोन घोषित कर लोगों को ‘डराना’ नहीं चाहता है पर उसने माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित करने शुरू कर दिए हैं। जिन पर लगाई जाने वाली पाबंदियां रेड जोन की ही तरह की हैं। इस समय जम्मू जिले में दो तथा कश्मीर में तीन इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है।
 
अप्रत्यक्ष शब्दों में कहें तो जम्मू कश्मीर पूरी तरह से लाकडाउन की ओर बढ़ रहा है क्योंकि बढ़ते मामलों को थामने में नाकाम रहने के बाद अब उप राज्यपाल के कार्यालय और खुद उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कोरोना के खिलाफ मोर्चा संभाला है। स्थिति प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों से खिसक चुकी है।
 
यह इससे भी स्पष्ट होता है कि अब सभी प्रकार के आदेश व निर्देश उप राज्यपाल के कार्यालय, उनके ट्विटर और फेसबुक से जारी होने लगे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस हाल में है रुपया? राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

तेल में 'आग' से बिगड़ा निवेशकों का केलकुलेशन, शेयर बाजार में 4 दिन की तेजी पर भारी पड़ी 1 दिन की मुनाफा वसूली

ट्रंप का यू-टर्न! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने दिए युद्ध खत्म करने के संकेत

ईरान की 4000 KM वाली मिसाइल का डिएगो गार्सिया पर प्रहार! क्या भारत के पास पहुंच गई है जंग की आग?

बरेली की नसरीन बी ने बेकरी से बदली गांव की महिलाओं की तकदीर

सभी देखें

नवीनतम

Iran Missile Attack: एक रात में 9 देशों पर ईरान के हमले, कतर-UAE-सऊदी-बहरीन में मिसाइल और ड्रोन स्ट्राइक से मचा हड़कंप

MP : CM यादव ने कहा- राजस्थान और मध्यप्रदेश हैं भाई-भाई, 5,055 करोड़ के निवेश से 3,530 रोजगार

ईरानी मिसाइलों से इजराइल में धमाके, न्यूक्लियर साइट के पास ‘आग के गोले’ गिरे, देखें वीडियो

Middle East संकट के बीच भारत सतर्क: अमेरिका से LPG लेकर मंगलुरु पहुंचा जहाज, सरकार ने पोर्ट चार्ज माफ किए

UP का जालौन बना जल संरक्षण का मॉडल, संतुलित भूजल और राष्ट्रीय स्तर पर मिली मजबूत पहचान

अगला लेख