Hanuman Chalisa

8 दिनों में 312 की कोरोना से मौत के बाद सवाल, क्या लाकडाउन से ही इसे रोका जाएगा?

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 8 मई 2021 (14:49 IST)
जम्मू। मई महीने के पहले 8 दिनों में 312 लोगों की जान कोरोना ले चुका है। पिछले महीने में 30 दिनों में 289 लोगों की जान गई थी। ऐसे में बदतर होते हालात और चर्रमर्रा चुकी चिकित्सा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोरोना से लड़ने को सिर्फ लाकडाउन का ही हथियार बचा है।

जम्मू कश्मीर के 16 जिलों में गत सोमवार से लाकडाउन समाप्त हो गया लेकिन जम्मू समेत चार जिलों में इसे पहले गुरुवार और उसके बाद अब सोमवार सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है। गत बुधवार 7 बजे से सांबा जिले में भी लाकडाउन लागू है। ऐसे में इस समय प्रदेश के 5 जिले लाकडाउन में है लेकिन इसके बावजूद कोविड-19 के केसों के ग्राफ में न स्थिरता नजर आती दिख रही है और न ही कहीं कोई गिरावट।

जम्मू कश्मीर के सरकारी अस्पतालों में बिस्तर लगातार भरते जा रहे हैं। प्रमुख अस्पताल लगभग मरीजों से भर चुके हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू में 419 बिस्तरों की क्षमता कर दी गई है मगर इसमें से 410 पर मरीज भर्ती हैं।

वहीं सीडी अस्पताल में 110 में 85, गांधीनगर अस्पताल में 76 में से 72 , जीएमसी राजौरी में 150 में से 100 बिस्तरों पर मरीज भर्ती हैं। जम्मू संभाग में कुल 2142 बिस्तरों में 1185 पर मरीज भर्ती हैं। वहीं कश्मीर में एसएमएचएस में 232 ममें से 209, स्किम्स सौरा में सभी 276, सीडी में 94 में से 93 बिस्तरों पर मरीज भर्ती हैं। कश्मीर में 2260 में से 1426 बिस्तरों पर मरीज भर्ती हैं।

कोरोना का दूसरा सबसे बड़ा प्रभाव यह है कि लाकडाउन से कश्मीर में मानसिक रोगों के मामले भी बढ़े हैं। लोगों ने अपने आप को घरों में कोविड के डर के कारण चारदीवारी में बंद किया हुआ है। मनोरोग विशेषज्ञों का कहना है कि इससे लोगों में मानसिक रोग बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है।

मनारोग अस्पताल श्रीनगर के एचओडी डा. मोहम्मद मकबूल डार का कहना है कि लगातार घर में बैठने और कोरोना के भय के कारण मानसिक रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। लाकडाउन लगने से घाटी में मानसिक रोग बढ़ रहे हें। पांच तरह की समस्या होती है। इनमें अवसाद, चिंता, अपने आप को समाज से अलग रहना तथा भय प्रमुख हैं। अवसाद में रहने वाले मरीजों का मूड हमेशा खराब रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत? उद्धव ठाकरे के 6 लोकसभा सांसद पाला बदलने को तैयार, संजय राउत का 15-15 करोड़ का दावा

आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था

Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

अगला लेख