Hanuman Chalisa

हर्षवर्धन पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- स्वास्थ्य मंत्री ने राजनीतिक ओछापन दिखाया

Webdunia
सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (16:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कोरोना महामारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधे जाने के बाद सोमवार को उन पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि एक विफल मंत्री ने राजनीतिक ओछेपन और उदासीनता का परिचय दिया है। पार्टी ने यह भी कहा कि हर्षवर्धन को इस राजनीतिक अपरिपक्वता के लिए माफी मांगनी चाहिए।

ALSO READ: हर्षवर्धन ने साधा मनमोहन पर निशाना, कहा- कांग्रेस शासित राज्य टीके पर जताते रहे संदेह
 
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के साथ डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया था तो उसका जवाब हर्षवर्धन द्वारा दिए जाने का कोई मतलब नहीं है। इस पत्र में हर्षवर्धन ने सिर्फ दोषारोपण किया है। यह उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता, ओछेपन और उदासीनता को दिखाता है।
 
सुप्रिया ने रेलमंत्री पीयूष गोयल के एक बयान का हवाला देते हुए दावा किया कि ऑक्सीजन की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जिस तरह का बयान दिया है, वह बहुत असंवेदनशील है। यह हाल है इस सरकार का। चव्हाण ने कहा कि कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। सबको मिलकर इस बीमारी से लड़ने का प्रयास होना चाहिए। 

ALSO READ: रद्द हुई NEET PG 2021 Exam 2021, डॉ. हर्षवर्धन ने किया ऐलान
 
उन्होंने हर्षवर्धन पर पलटवार करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने सकारात्मक सुझाव दिए तो उस पर अमल करना चाहिए। लेकिन एक विफल मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को बहुत अशोभनीय जवाब दिया है। इस तरह का जवाब नहीं देना चाहिए था। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
 
गौरतलब है कि मनमोहन सिंह पर पलटवार करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को आरोप लगाया कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के लिए कांग्रेस शासित राज्य जिम्मेदार हैं, जो कथित रूप से लोगों के टीकाकरण के बजाए टीकों पर संदेह जताने में व्यस्त थे।

ALSO READ: हर्षवर्धन का बड़ा बयान, 4.85 करोड़ को लगा कोरोना वैक्सीन, टीकाकरण की गति धीमी नहीं
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश में कोविड-19 के हालात से निपटने के लिए रविवार को 5 उपाय सुझाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था और इस बात पर जोर दिया था कि महामारी से मुकाबले के लिए टीकाकरण तथा दवाओं की आपूर्ति बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा।

 
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्षवर्धन ने दावा किया कि मनमोहन सिंह के पत्र को तैयार करने वाले लोगों ने उनकी साख को नुकसान पहुंचाया है। हर्षवर्धन ने मनमोहन सिंह को लिखे जवाबी पत्र में दावा किया कि डॉ. मनमोहन सिंहजी, अगर आपकी सकारात्मक सहयोग की पेशकश और मूल्यवान सलाह को ऐसे कठिन समय में आपके कांग्रेस के नेता ही मान लें तो इतिहास आपका आभारी होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : कई राज्यों में गर्मी का कहर, लू की चेतावनी, यहां पारा 40 के पार

LIVE: गौरव गोगोई बोले, परिसीमन के साथ महिला आरक्षण को न जोड़ें

'जाति जनगणना शुरू हो चुकी है': संसद में अमित शाह ने अखिलेश यादव को दिया करारा जवाब, मुस्लिम कोटे पर घेरा

इस्लामाबाद टॉक्स: ट्रंप का संदेश लेकर तेहरान पहुंचे असीम मुनीर, अराघची ने किया स्वागत

गिरिराज सिंह बोले, जो महिला आरक्षण पास नहीं करेंगे, उन्हें घर पर भोजन नहीं मिलेगा

अगला लेख