suvichar

कोविड-19 के उपचार के लिए फेविपिरवीर दवा लॉन्च करने के लिए तैयार सिप्ला: सीएसआईआर

Webdunia
शनिवार, 25 जुलाई 2020 (12:42 IST)
उमाशंकर मिश्र,

नई दिल्ली, बड़े पैमाने पर एंटी-वायरल दवा फेविपिरवीर के लागत-प्रभावी उत्पादन के लिए वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा विकसित इसकी किफायती तकनीक को दवा कंपनी सिप्ला को सौंपा गया है।

कोविड-19 के उपचार के लिए फेविपिरवीर दवा को लॉन्च करने के लिए सिप्ला ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएसआईआर द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जल्दी ही यह दवा लॉन्च की जा सकती है।

कोविड-19 के उपचार के लिए नई दवाओं की खोज के साथ-साथ शोधकर्ता दूसरी बीमारियों में उपयोग होने वाली दवाओं का चिकित्सीय परीक्षण भी इसके मरीजों पर कर रहे हैं। ऐसी ही एक दवा फेविपिरवीर को कोविड-19 के खिलाफ किए गए चिकित्सीय परीक्षणों में प्रभावी पाया गया है। फेविपिरवीर को कोविड-19 से हल्के एवं मध्यम रूप से बीमार रोगियों के उपचार में विशेष रूप से असरदार पाया गया है। जापान की कंपनी फ्यूजी द्वारा खोजी गई यह दवा पेटेंट प्रतिबंधों से मुक्त है।

सीएसआईआर की हैदराबाद स्थित घटक प्रयोगशाला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (आईआईसीटी) के शोधकर्ताओं ने फेविपिरवीर के उत्पादन की लागत-प्रभावी प्रक्रिया विकसित की है। व्यापक स्तर पर उत्पादन के लिए सिप्ला को यह तकनीक सौंपे जाने से पहले आईआईसीटी के शोधकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रसायनों के उपयोग से इस दवा के सक्रिय औषध घटकों (एपीआई) का संश्लेषण किया है।

सिप्ला ने अपनी विनिर्माण इकाई में इस प्रक्रिया को विस्तारित किया है और भारत में उत्पाद लॉन्च करने की अनुमति के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से संपर्क किया गया है।

इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आईआईसीटी के निदेशक डॉ एस. चंद्रशेखर ने कहा है कि ‘सीएसआईआर-आईआईसीटी द्वारा पेश की गई यह तकनीक बेहद प्रभावी है, जिससे इसकी लागत में कमी आई है। इस तकनीक की मदद से सिप्ला बेहद कम समय में बड़े पैमाने पर उत्पादन कर सकती है’

सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ शेखर सी. मांडे ने कहा है कि “कोविड-19 से लड़ने के लिए सीएसआईआर त्वरित समाधान एवं उत्पाद विकसित कर रहा है और सिप्ला के साथ यह साझेदारी दर्शाती है कि सीएसआईआर किस तरह दूसरी बीमारियों में उपयोग होने वाली दवाओं का नये सिरे से उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।” (इंडिया साइंस वायर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

UP Metro Project : सीएम योगी ने की समीक्षा, 2030 तक नए कॉरिडोर, कानपुर-आगरा मेट्रो में तेज निर्माण के निर्देश

PM मोदी ने उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर दी बधाई, कहा- विकास और सुशासन की बनी नई पहचान

प्रधानमंत्री मोदी की ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण से हमें मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

9 Years of Yogi Government: खेल सुविधाओं में बड़ा बदलाव, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय से तैयार होंगे यूपी के चैंपियन

मध्यप्रदेश के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स का DA बढ़ा, 6 हजार 940 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को भी कैबिनेट की मंजूरी

अगला लेख