Hanuman Chalisa

Corona से BSF जवान की मौत, सीएपीए में 14वीं मौत

Webdunia
बुधवार, 10 जून 2020 (16:34 IST)
नई दिल्‍ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से बीएसएफ के 35 वर्षीय एक जवान की मौत होने के साथ ही बल में संक्रमण से मरने वाले कर्मियों की कुल संख्या बढ़कर 3 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में यह 14वें कर्मी की मौत है।

सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा, कांस्टेबल विनोद कुमार प्रसाद ने दिल्ली के एम्स में नौ जून को अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा, उसे दिल्ली पुलिस के साथ कानून व्यवस्था बहाल रखने की ड्यूटी पर तैनात किया गया था। कमजोरी महसूस होने और खांसी होने पर उसे पांच जून को एम्स में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा कि प्रसाद की कोविड-19 जांच रिपोर्ट छह जून को नेगेटिव आई थी, लेकिन आठ जून को उसकी तबियत बिगड़ गई और उसने एम्स के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली।

प्रवक्ता के मुताबिक, उसकी आठ जून की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बल में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 535 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 435 कर्मी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
कोविड-19 से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में पांच, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीएपीएफ) में चार और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में एक-एक कर्मी की मौत सहित सीएपीएफ में यह 14वें कर्मी की मौत है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर से दतिया तक भाजपा को बड़ा झटका, मांजलपुर में सतीश पटेल आगे

E20 पेट्रोल पर नया विवाद, जयराम रमेश ने माइलेज और इंजन खराबी को लेकर सरकार से पूछे सवाल

बांकीपुर में प्रंशात किशोर ने कर दिया 'खेला', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन को झटका

CM धामी ने की बालेश्वर मंदिर आने की अपील, जानिए क्यों खास है चंपावत का यह शिवधाम?

Lovlina Borgohain ने ग्लास्गो के रेस्टोरेंट में पकड़ी बड़ी गलती, भारत के नक्शे पर जताई आपत्ति

अगला लेख