बॉलीवुड अभिनेताओं ने की Corona से निपटने में मुंबई पुलिस की तारीफ

Webdunia
रविवार, 12 अप्रैल 2020 (21:33 IST)
मुंबई। मुंबई में कोरोना वायरस (Corona virus) के प्रकोप से निपटने के लिए चौबीस घंटे काम कर रही मुंबई पुलिस के काम की बॉलीवुड अभिनेताओं ने ट्वीट कर सराहना की है।

बॉलीवुड में 1990 के दशक के एक्शन स्टार सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया, 'नायकों को हमारा प्यार।' इस पर मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवाब दिया, 'हमारे दिल का हर ‘धड़कन’ इस शहर के लिए है।' ‘धड़कन’ फिल्म में शेट्टी ने दमदार अभिनय किया था, जो बडी हिट साबित हुई थी।

अभिनेता अजय देवगन ने लिखा, ‘कोरोना से मुकाबला कर रही मुंबई पुलिस। इस पर पुलिस ने जवाब दिया, 'डियर 'सिंघम', बस वही कर रहे हैं, जो 'खाकी' को करना होता है, यह सुनिश्चित करने के लिए कि चीजें कैसे उसी तरह पटरी पर आएंगी जैसे- 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में थीं।

इस पर अभिनेता ने ट्वीट किया, 'डियर मुंबई पुलिस, विश्व में आप सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। कोविड—19 महामारी के खिलाफ संघर्ष में आपका योगदान अद्वितीय है। ‘सिंघम’ अपनी खाकी पहनेगा और जब भी आप कहेंगे आपकी बगल में खड़ा होगा। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।'

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर अपना आभार जताया। उन्होंने लिखा कि हमेशा आपके महान काम के ऋणी रहेंगे। इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने लिखा, 'एसीपी जय दीक्षित का रास्ता अपना रहे हैं ताकि शहर में सामान्य स्थि​ति जल्दी बहाल हो, वह भी ‘धूम’ के साथ।

इसके अलावा कई अन्य अभिनेताओं ने भी ट्वीट कर पुलिस के कार्यों की सराहना की। इनमें शाहिद कपूर, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर आदि शामिल हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

अगला लेख
More