गहलोत की नसीहत, गलत बयानबाजी से बचें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

Webdunia
बुधवार, 26 मई 2021 (14:33 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में कोरोनावायरसरोधी टीकों की कमी के मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें गलत बयानबाजी से बचना चाहिए। गहलोत ने ट्वीट किया कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को गलत बयानबाजी से बचना चाहिए। जब देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा था तब वे कह रहे थे कि देश में पर्याप्त ऑक्सीजन है।

ALSO READ: कोरोना मरीजों के उपचार के लिए औरंगाबाद अस्पताल को मिली मंजूरी रद्द, जानिए क्यों
 
आज जब देश में टीकों की कमी है तो उनका कहना है कि देश में पर्याप्त एक करोड़ टीके हैं। लेकिन सभी राज्यों को मिलाकर देखें तो एक करोड़ टीके महज एक दिन में ही खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को देशभर में 42 लाख टीके लगाए गए लेकिन अब सिर्फ 16 लाख टीके ही प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं। देश में अलग-अलग जगहों पर टीकाकरण केंद्र बंद किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के ऐसे बयानों से आमजन में आक्रोश फैल रहा है।

ALSO READ: शिवसेना ने कसा तंज, भाजपा का ध्यान कोरोना से निपटने के बजाय UP चुनावों पर

 
इसके साथ ही गहलोत ने नदियों के किनारे शवों को दफनाए जाने पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से कोई मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) तय करने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह गंगा, यमुना सहित पवित्र नदियों के किनारे लाशें दफनाई जा रही हैं और नदियों में बहाई जा रही हैं इसका संज्ञान लेकर केन्द्र सरकार को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत एसओपी जारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में इन शवों से संक्रमण फैलने पर महामारी के मामले और ज्यादा बढ़ने की आशंका है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

अहिल्याबाई होलकर के सम्मान में महेश्वर में होगी कैबिनेट की बैठक, इंदौर में स्थापित होगी शोध पीठ

नर्मदा तट पर बसे धार्मिक नगरों और स्थलों के आसपास मांस-मदिरा का उपयोग न हो - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

महू कांड को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, घटना में भाजपा नेताओं के रिश्तेदार शामिल

मध्यप्रदेश में साइबर तहसील से 6 माह में एक लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न, कहा सत्यमेव जयते

अगला लेख
More