Hanuman Chalisa

अमेरिका में 20 लाख से अधिक बच्चे Corona से संक्रमित, 14 दिन में 22 फीसदी बढ़ी संख्‍या

Webdunia
बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (10:31 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से विश्व में सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक 20 लाख से अधिक बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। देश में 12 नवंबर तक दस लाख बच्चे कोरोना की चपेट में थे, जिसके बाद 10 से 24 दिसंबर के बीच यह संख्या 22 प्रतिशत बढ़ गई।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 179,000 बच्चे तो केवल पिछले सप्ताह कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं। देश में 12 नवंबर तक दस लाख बच्चे कोरोना की चपेट में थे, जिसके बाद 10 से 24 दिसंबर के बीच यह संख्या 22 प्रतिशत बढ़ गई।

अमेरिका में कोरोना के अब तक जितने भी मामले सामने आए हैं, उसमें से 12.4 प्रतिशत मामले बच्चों में पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, देश में हर एक लाख बच्चों में से 2858 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 92 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि 3,34,830 लोगों की मौत हुई है।(वार्ता) |

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ वाहनों की टंकी में ही भरा जाएगा ईंधन

देश के नागरिक हर चुनौती के लिए रहें तैयार, राज्यसभा में बोले PM मोदी

धर्म बदलते ही SC का दर्जा खत्म, मुस्लिम या ईसाई बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस, क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

UP में सरकारी योजना से गांव की बेटी बनी सफल उद्यमी, सोमा ने गुड़ उद्योग से बदली तकदीर

इच्छा मृत्यु लेने वाले हरीश राणा को दर्द भरी सांसों से मुक्ति, एम्स में हुआ निधन

अगला लेख