dharma sangrah

इंदौर में Corona के 92 नए मरीज मिले, 4 लोगों की मौत, कुल संक्रमित 5352

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 13 जुलाई 2020 (00:45 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के महानगर इंदौर में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को पूरी तरह शहर के लॉकडाउन के बावजूद 92 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 5352 पर पहुंच गई। शहर में 4 और मौतों के बाद मृतक संख्या 269 हो गई है। सोमवार को जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन की बैठक में आगे की रणनीति तय होगी।
 
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार रविवार को हुए 1946 टेस्ट में 92 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 1823 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए। इस तरह इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 5 हजार 352 पर पहुंच गया।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया रविवार को कुल 2725 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 1 लाख 4 हजार 111 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।‍ शहर के विभिन्न अस्पतालों से 36 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4017 हो चुकी है।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 1066 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से 4 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4792 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: तेलंगाना में SIR का शेड्यूल बदला, कब आएगा ड्राफ्ट?

Har Ghar Tiranga 2026: यूपी में 5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा अभियान, 14-15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान

Top News 1 August: कुलगाम में आतंकी हमला, कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता, PM मोदी ने गाली देने वाले बच्चों को किया माफ

CM हेमंत सोरेन का PM मोदी को पत्र, कहा- मांग के अनुरूप नहीं मिल रही छात्रवृत्ति राशि

कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, 2 मजदूरों की मौत, किसने ली हमले की जिम्मेदारी?

अगला लेख