dharma sangrah

ओडिशा के सरकारी आवासीय स्कूल में कोरोना का कहर, 9 छात्राएं संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (07:26 IST)
जाजपुर। ओडिशा के जाजपुर जिले में एक सरकारी आवासीय विद्यालय की 9 छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। इस आवासीय स्कूल में कुल 182 विद्यार्थी हैं।
 
दशरथपुर ब्लॉक के कस्तूरबा उच्च विद्यालय की कुछ छात्राओं में संक्रमण के लक्षण दिखाई पड़े, जिसके बाद उनके स्वाब के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए।
 
जिलाधिकारी चक्रवर्ती राठौड़ ने कहा कि कोरोना टेस्ट में 9 छात्राओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्हें पृथक-वास में रखा गया है। एहतियात के तौर पर संस्थान के सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों की कोविड-19 जांच कराई गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 151 नए मामले सामने आए। महामारी से कुल 10 लाख 50 हजार 505 लोग संक्रमित हो गए। 10 लाख 39 हजार 921 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 2107 एक्टिव मरीज और अब तक 8,424 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

अगला लेख