मुंबई में मास्क नहीं लगाने वालों पर सख्ती, 30 दिन में 4 करोड़ का जुर्माना

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (12:23 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने मास्क न लगाने पर शहर के करीब दो लाख लोगों से एक महीने से भी कम समय में जुर्माने के तौर पर चार करोड़ रुपए वसूले हैं। उन्होंने बताया कि यह जुर्माना 20 फरवरी से एकत्र किया जा रहा था।
 
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी एस चैतन्य ने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों से मास्क न लगाए हुए पकड़े जाने पर करीब दो लाख लोगों से जुर्माने के तौर पर चार करोड़ रुपये वसूल किए गए। जुर्माने का 50 प्रतिशत बृहन्मुंबई महानगर पालिका को जाएगा और बाकी राशि पुलिस कल्याण गतिविधियों के लिए दी जाएगी।
 
पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे अधिक 5,190 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,74,641 हो गई है। अब तक 11,610 रोगियों की मौत हो चुकी है।
 
उल्लेखनीय है कि सरकार ने कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत कोरोना से बचाव के लिए लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

अगला लेख
More