OMG: जगन्नाथ मंदिर के 351 सेवादार निकले Covid 19 से संक्रमित, पूजा सामान्य रूप से जारी

Webdunia
मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (16:21 IST)
पुरी। ओडिशा के श्री जगन्नाथ मंदिर के कम से कम 351 सेवादार और 53 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
 
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रशासक अजय जेना ने मंगलवार को बताया कि 12वीं शताब्दी के इस मंदिर में अब तक कुल 404 लोग संक्रमित पाए गए हैं और इतने सारे सेवादारों की अनुपस्थिति के बाद भी भगवान जगन्नाथ की पूजा सामान्य रूप से जारी है। कोविड-19 महामारी के कारण जगन्नाथ मंदिर मार्च से ही श्रद्धालुओं के लिए बंद है।
 
ALSO READ: भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्रसाद से जुड़ी अनोखी कथा और 8 चमत्कार
अधिकारी ने कहा कि अधिकांश सेवादार संक्रमण की पुष्टि होने के बाद घर पर ही पृथकवास में हैं और पूजा करने के लिए विद्वानों की कमी है।
 
मंदिर में भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की पूजा के लिए कम से कम 13 पुजारियों की आवश्यकता होती है इसलिए अन्य सेवादारों के अलावा 39 पुजारियों की उपस्थिति आवश्यक है। पुरी मंदिर की विशिष्टता यह है कि अनुष्ठान एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं और वे तड़के शुरू होकर देर रात तक चलते हैं।
 
जगन्नाथ संस्कृति के शोधकर्ता भास्कर मिश्रा ने बताया कि यदि एक अनुष्ठान नहीं किया जाता है तो मंदिर की परंपरा के अनुसार दूसरा अनुष्ठान नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले दिनों में और सेवादार संक्रमित पाए जाते हैं तो समस्या हो सकती है। प्रशासन कनिष्ठ सेवादारों की सेवाएं लेने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

नड्डा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बताया राजनीति का असफल उत्पाद

राष्ट्रपति मुर्मू ने इंदौर की ऐतिहासिक रेसीडेंसी कोठी के प्रांगण में रोपा कदम्ब का पौधा

दौसा में जीती जिंदगी, 15 घंटे के बाद बोरवेल में फंसी 2 साल की बच्ची निकली बाहर

आतिशी और मंत्रिमंडल सहयोगियों का शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर को

Petrol Diesel Prices: ब्याज दरों में बड़ी कटौती से गिरा क्रूड ऑइल, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

अगला लेख
More