sundarkand

3 माह के नवजात ने दी Corona को मात

Webdunia
रविवार, 26 अप्रैल 2020 (23:21 IST)
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन महीने के नवजात शिशु ने घातक कोविड-19 को मात दी है।  3 महीने का शिशु अपनी मां के साथ जैसे ही अस्पताल से बाहर निकला जिलाधिकारी विजयेन्द्र पांडियन, आयुक्त जयंत नरलीकर और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाध्यापक गणेश कुमार सहित तमाम लोगों ने खडे होकर तालियां बजाईं। 
 
गणेश कुमार ने बताया कि मां और बच्चे के 12 अप्रैल को यहां आने के बाद से दो बार उनके परीक्षण किए गए। मां के परीक्षण से उसमें संक्रमण नहीं नजर आया लेकिन बच्चा संक्रमित पाया गया।

डॉक्टरों के सामने सबसे बडी चुनौती बच्चे को बचाना था और यह भी सुनिश्चित करना था कि संक्रमण मां तक ना पहुंचने पाए। मां आइसेलेशन वार्ड में बच्चे की देखरेख कर रही थी।

मां ने बच्चे को स्तनपान कराते समय और उसका मल मूत्र साफ करते समय मास्क और दस्ताने पहनने के निर्देशों का पालन किया। 
 
प्रधानाध्यपक ने बताया कि बुखार के अलावा बच्चे को कोई और गंभीर समस्या नहीं थी। शुरुआत में बच्चे को पैरासिटामोल दिया गया।

खुद की प्रतिरोधक क्षमता के दम पर बच्चा बिना किसी दवाई के धीरे-धीरे ठीक हो गया। केवल मां के दूध से ही उसकी प्रतिरोधक क्षमता बढ गई।

उन्होंने बताया कि मां और शिशु का 25 एवं 26 अप्रैल को कराए गए परीक्षण से वे संक्रमित से मुक्त थे। मां को घर में क्या-क्या एहतियात बरतनी है, समझा दिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

नवीनतम

Priyanka Gandhi Remark : प्रियंका गांधी की 'गौमूत्र एक्सपर्ट' टिप्पणी पर 214 शिक्षाविदों का खुला पत्र, IIT मद्रास निदेशक के समर्थन में उठी आवाज

UP News: योगी सरकार का बड़ा कदम, 3 से 10 अगस्त तक चलेगा ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’; ITI में लगेंगे विशेष रोजगार कैंप

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर

Kanwar Yatra 2026 : मेरठ रेंज में हाईअलर्ट, AI कैमरों और ड्रोन से होगी कांवड़ियों की पल-पल निगरानी, 34000 से ज्यादा कैमरे तैनात

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

अगला लेख