Hanuman Chalisa

Corona India Update: संक्रमण के 145 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे, कोई मौत नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2023 (12:28 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 145 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,81,650 हो गई है, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,946 रह गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.08 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,728 लोगों की जान जा चुकी है। संक्रमण की दैनिक दर 0.08 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत है।
 
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,946 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 16 मामलों की कमी दर्ज की गई है, वहीं देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
 
भारत में अभी तक कुल 4,41,48,976 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.22 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि भारत में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति उड़ाया ड्रोन, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में कफ सिरप का बड़ा रैकेट पकड़ा गया, SOG क्राइम ब्रांच ने 60 रुपए लाख का माल जब्त किया

क्या स्वस्थ रहने के लिए 8 घंटे सोना सच में जरूरी है?

Kanwar Yatra 2026 : हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई फूलों की बारिश, बोले- शिवभक्त बोले योगीजी ने फूल नहीं सम्मान बरसाया

अगला लेख