भारत में Corona के 14,545 नए मामले, 1 करोड़ से अधिक संक्रमणमुक्त, रिकवरी दर 96.78 प्रतिशत

Webdunia
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (11:59 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 14,545 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,25,428 हो गए जिनमें से 1,02,83,708 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वायरस से 163 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,53,032 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार कुल 1,02,83,708 लोगों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.78 प्रतिशत हो गई है, वहीं कोविड-19 से मृत्युदर 1.44 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार 3 दिन से 2 लाख से कम बनी हुई है। अभी 1,88,688 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.78 प्रतिशत है।
 
भारत में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 21 जनवरी तक कुल 19,01,48,024 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 8,00,242 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बुल्डोजर एक्शन पर लगाई रोक

पिछले 10 वर्षों में जॉबलेस ग्रोथ, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

पीएम मोदी बोले, मेरे गणेश पूजन में भाग लेने पर कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम भड़के

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

अगला लेख
More