महाराष्ट्र के 5 शहरों में '112' एकल आपातकालीन हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई

Webdunia
शुक्रवार, 12 जून 2020 (11:57 IST)
मुंबई। कई परीक्षणों के बाद एकल आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 को महाराष्ट्र के 5 शहरों में चालू किया गया है। यह नंबर संकट से जूझ रहे लोगों को पुलिस से संपर्क करने में मदद करेगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, नागपुर और पुणे में संकट से जूझ रहे लोग अपने फोन से हेल्पलाइन नंबर 112 डॉयल करके राज्य में पुलिस से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
 
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में आगामी चरण में पुलिस (100), अग्निशमन विभाग (101), चिकित्सा (108) और संकट से जूझ रहीं महिलाओं की सहायता (1090) जैसी आपात सेवाओं को भी 112 हेल्पलाइन नंबर के साथ समेकित किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि एकल आपात प्रतिक्रिया नंबर को 5 शहरों में सक्रिय किया गया है और निकट भविष्य में राज्य के विभिन्न हिस्सों में यह सेवा शुरू की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि राज्य के शेष शहरों को इस सेवा से जोड़ने का काम भी जारी है।
 
उन्होंने बताया कि इस नंबर पर किया गया फोन आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के पास जाता है और वहां से पुलिस अधिकारियों को इससे जोड़ दिया जाता है ताकि नागरिकों की मदद की जा सके। अधिकारी ने बताया कि कॉल आने पर करीब 8 मिनट में कार्रवाई करने किए जाने की उम्मीद है और धीरे-धीरे सेवा में सुधार किया जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

अहिल्याबाई होलकर के सम्मान में महेश्वर में होगी कैबिनेट की बैठक, इंदौर में स्थापित होगी शोध पीठ

नर्मदा तट पर बसे धार्मिक नगरों और स्थलों के आसपास मांस-मदिरा का उपयोग न हो - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

महू कांड को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, घटना में भाजपा नेताओं के रिश्तेदार शामिल

मध्यप्रदेश में साइबर तहसील से 6 माह में एक लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न, कहा सत्यमेव जयते

अगला लेख
More