व्यक्तिगत कारणों से CPL 2020 से हटे रामनरेश सरवन

Webdunia
गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (18:14 IST)
जमैका। कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) की फ्रेंचाइजी टीम जमैका तलावास के सहायक कोच रामनरेश सरवन ने निजी कारणों के मद्देनजर लीग के इस सीजन से हटने का फैसला लिया है। सरवन की अनुपस्थिति में वेस्टइंडीज के पूर्व स्पिनर रयान ऑस्टिन और विनोद महाराज को सहायक कोच नियुक्त किया गया है। 
 
जमैका तलावास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ मिलर ने त्रिनिदाद व टोबैगो न्यूजडे से कहा, 'सरवन ने व्यक्तिगत कामों के लिए छुट्टी मांगी, जिसे स्वीकृति दे दी गई है।' उन्होंने कहा, 'सरवन के टीम से जुड़े रहने से काफी फायदा मिलता है। उन्होंने जिस तरह से इतने वर्षों तक क्रिकेटरों को अहम सलाह दी, उनका अनुभव और जानकारी, इन सभी चीजों का हमें इस सत्र में नुकसान होगा।' 
 
जमैका तालावास की टीम सीपीएल 2020 में अपना पहला मुकाबला 19 अगस्त को सेंट लूसिया जोकस के खिलाफ खेलेगी। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले ही सरवन को एक विवाद का सामना करना पड़ा था। तालावास के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल ने सरवन पर जमैका टीम से हटाने का आरोप लगाया जिन्होंने गेल को 2020 सत्र के लिए रिटेन नहीं किया था। गेल ने कहा था, 'सरवन आप कोरोनावायरस के भी खराब हैं। जमैका के साथ जो हुआ उसमें आपका बड़ा हाथ था।' (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More