Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पेश किया आर्थिक सर्वे, क्या है खास...

हमें फॉलो करें वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पेश किया आर्थिक सर्वे, क्या है खास...
, मंगलवार, 31 जनवरी 2017 (12:39 IST)
केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में आर्थिक सर्वे पेश करते हुए 2017-18 के लिए विकास के अनुमान प्रस्तुत करते हुए कहा कि... 

आर्थिक समीक्षा 2016-17 की मुख्य बातें...

* मौजूदा वित्त वर्ष में कृषि विकास दर 1.2 प्रतिशत से बढकर 4.1 प्रतिशत।
* वर्ष 2016-17 औद्योगिक क्षेत्र की विकास दर 7.4 प्रतिशत से घटकर 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान।
* वर्ष 2016-17 में बाजार मूल्यों पर आधारित जीडीपी की विकास दर 7.1 प्रतिशत।
* श्रम और टैक्स में सुधार की सिफारिश। 
* 2016-17 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि घटकर 6.5 प्रतिशत पर आएगी। पिछले वित्त वर्ष में यह 7.6 प्रतिशत रही थी। 
 
* कृषि विकास की गति अच्छी। 
* नोटबंदी के बाद कृषि पर असर की समीक्षा अभी होनी बाकी है। 
* कच्चे तेल के दाम बढ़ने से बुरा असर।
 
* वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रखा संसद के पटल पर आर्थिक सर्वे। 
* 2017-18 विकास दर अनुमान 6.75 से 7.50 का अनुमान। 
* सबको सस्ते घर देने के काम को बढ़ावा।
* रियर इस्टेट सेक्टर में दाम और गिरेंगे। 
* नकदी संकट अप्रैल के बाद खत्म हो जाएगा। 
* प्रॉपर्टी के दाम घटने का अनुमान।

*वित्त वर्ष 2017-18 में आर्थिक वृद्धि दर 6.75-7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान।
*वर्ष 2016-17 में वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहेगी।
*व्यक्तिगत आयकर की दरों, जमीन जायदाद पर स्टाम्प (पंजीकरण) शुल्क में कटौती की सिफारिश
*ऊंची आमदनी वाले सभी व्यक्तियों को धीरे-धीरे आयकर दायरे में लाकर आयकर का दायरा बढ़ाने का सुझाव *कॉरपोरेट कर की दरों में कटौती की रफ्तार तेज हो।
*मनमर्जी पर रोक तथा जवाबदेही बढ़ाने के लिए कर प्रशासन में सुधार किया जाएगा।
*नए नोटों की आपूर्ति बढने से वृद्धि दर सामान्य होगी।
*नोटबंदी का वृद्धि दर पर 0.25 से 0.50 प्रतिशत का असर होगा, लेकिन दीर्घावधि में इससे लाभ होगा।
*जीएसटी तथा अन्य बुनियादी सुधारों से वृद्धि दर 8 से 10 प्रतिशत पर पहुंचेगी।
*प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा कच्चे तेल की निचली कीमतों से राजकोषीय मोर्चे पर अप्रत्याशित लाभ होगा।
*चालू वित्त वर्ष में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 4.1 प्रतिशत रहेगी। पिछले साल यह 1.2 प्रतिशत रही थी।
*जीएसटी से वित्तीय लाभ मिलने में समय लगेगा।
*चालू वित्त वर्ष में औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि दर घटकर 5.2 प्रतिशत पर आएगी, जो पिछले वित्त वर्ष में 7.4 प्रतिशत पर थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप ने वीजा बैन के खिलाफ अटॉर्नी जनरल को निकाला