मोहल्ला अस्सी की कहानी

Webdunia
निर्माता : विनय तिवारी 
निर्देशक : डा. चंद्रप्रकाश द्विवेदी 
कलाकार : सनी देओल, साक्षी तंवर, रवि किशन, सौरभ शुक्ला, मुकेश तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता, मिथिलेश चतुर्वेदी
रिलीज डेट : 16 नवम्बर 2018 
 
धर्मनाथ पांडे संस्कृत का अध्यापक है। सुबह वह घाट पर बैठ कर तीर्थयात्रियों के काम करता है और दोपहर में संस्कृत पढ़ाता है। वह धर्म रक्षा परिषद का अध्यक्ष भी है। धर्मनाथ अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने वाला इंसान है। 
 
ग्लोबलाइज़ेशन का असर बनारस और अस्सी पर भी नजर आता है। कई विदेशी चेहरे यहां नजर आते हैं जो अस्सी में रहने का ठिकाना ढूंढते हैं, लेकिन मोहल्ला अस्सी में कोई भी विदेशी पेइंग गेस्ट नहीं बन पाता। 
 
धर्मनाथ इसके खिलाफ है। उसका मानना है कि ब्राह्मणों के घर विदेशियों का क्या काम? दूसरे पंडे पैसे कमाने की लालच में विदेशियों को रहने की जगह देना चाहते हैं, लेकिन धर्मनाथ के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते। 
 
आखिरकार ऐसा समय आता है जब धर्मनाथ को भी अपने सिद्धांतों से समझौता करना पड़ता है। उसकी संस्कृत टीचर की नौकरी छूट जाती है। परिवार पालने के लिए वह एक विदेशी को अपने घर पेइंग गेस्ट रहने की मंजूरी दे देता है। 
 
यही पर रहने वालों में कन्नी गुरु (रवि किशन) भी है जिसका जिंदगी में कोई सिद्धांत नहीं है। नेकराम (फैज़ल रशीद) भी है जिसके खुद के कुछ सिद्धांत है। इन तीनों के सिद्धांतों का टकराव बदलते दौर के अनुसार दिखाया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

तुम्बाड को सिनेमाघरों में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, 7 दिनों में किया इतना कलेक्शन

शमा सिकंदर ने की थी सुसाइड करने की कोशिश, नींद की गोलियां खाकर भाई को भेज दी थी बैंक डिटेल्स

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More