सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की कहानी

Webdunia
बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (06:51 IST)
सलमान खान अपना वादा निभाने जा रहे हैं। ईद पर उनकी फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई रिलीज होने जा रही है। 40 से ज्यादा देशों में यह मूवी देखी जा सकेगी। यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म है जो सिनेमाघरों के साथ-साथ विभिन्न डिजीटल प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकेगी। यह मूवी एक वर्ष से भी ज्यादा समय से तैयार है, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इसकी‍ रिलीज अटकी हुई थी। 
कहानी:
2017 में रिलीज हुई साउथ कोरियन फिल्म ‘द आउटलॉज़’ का राधे ऑफिशियल हिंदी रीमेक है जिसमें हिंदी फिल्म देखने वाले दर्शकों के मुताबिक कुछ बदलाव किए गए हैं। मुंबई शहर पर एक ड्रग का धंधा करने वाले अपराधी (रणदीप हुड्डा) का दबदबा बढ़ता जा रहा है। साथ ही क्राइम रेट भी बहुत बढ़ गया है। पुलिस उसके दबदबे को कम करने में नाकाम रहती है। नेताओं और पुलिस अधिकारियों की इस सिलसिले में मीटिंग होती है। बात निकल कर आती है कि इस अपराध को एक ही ऑफिसर रोक सकता है जिसका नाम है राधे (सलमान खान)। राधे का काम करने का अपना अंदाज है। उसे किसी का दखल पसंद नहीं है। राधे काम में जुट जाता है। उसका लक्ष्य मुंबई से अपराध की गंदगी साफ करना है। क्या राधे अपने मिशन में सफल हो पाएगा? कैसे वह इस गंदगी को साफ करेगा? क्या वह जानता है उसकी टक्कर कितने खतरनाक लोगों से है? इन सवालों के जवाब मिलेंगे राधे में। 
सलमान और प्रभुदेवा की तीसरी‍ फिल्म 
अभिनेता सलमान खान और निर्देशक प्रभुदेवा की यह तीसरी फिल्म साथ है। ‘वांटेड’ सुपरहिट रही थी। दबंग 3 पसंद नहीं की गई। तीसरी फिल्म क्या गुल खिलाती है आने वाले दिनों में पता चलेगा। 
 
निर्माता : सलमा खान, सोहेल खान, रील लाइफ प्रा.लि. 
निर्देशक : प्रभुदेवा 
संगीत : साजिद-वाजिद, देवी श्री प्रसाद, हिमेश रेशमिया
कलाकार : सलमान खान, दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज (आइटम नंबर) 
रिलीज डेट : 13 मई 2021 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्रीमद रामायण में दिखाई जाएंगी सिंदूरी हनुमान की रचना से लेकर छठ पूजा की उत्पत्ति तक अनजानी कहानियां

एक्शन पैक्ड युध्रा की थ्रिल से भरी दुनिया में जाने के लिए हो जाइए तैयार, शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

राजकुमार राव की वजह से रुका अदनान सामी का म्यूजिकल कमबैक!

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा, दिल्ली से मुंबई लौटे कॉमेडियन

वांटेड की रिलीज को 15 साल पूरे, राधे के किरदार में सलमान खान का अंदाज है फैंस का फेवरेट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More