एनिमल की कहानी: पिता-पुत्र का रिश्ता और खौफनाक बदला

Webdunia
मंगलवार, 28 नवंबर 2023 (16:48 IST)
'कबीर सिंह' जैसी हिट फिल्म बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अब 'एनिमल' लेकर आए हैं जिसको लेकर सिने प्रेमियों में भारी उत्सुकता है। फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिस्पांस मिला है और फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त है। 
 
'एनिमल' कहानी है एक पिता और पुत्र के रिश्ते की। सफल बिज़नेस मैन बलबीर सिंह (अनिल कपूर) और उसके बेटे अर्जुन सिंह (रणबीर कपूर) में एक अजीब रिश्ता है। बलबीर पर एक मुसीबत आती है जिसका असर बलबीर-अर्जुन के रिश्ते पर भी होता है। 

 
इसके बाद सीधा-सादा अर्जुन एक भयानक इंसान में तब्दील हो जाता है। अपने पिता पर आई मुसीबत का बदला लेने के लिए वह खून का प्यासा हो जाता है। वह अपने दुश्मन विराज सुर्वे (बॉबी देओल) को खत्म करने के लिए खतरनाक गैंगवॉर शुरू कर देता है। इसके बाद हिंसा का खौफनाक रूप देखने को मिलता है। 

 
एनिमल मूवी को मुख्यत: मुंबई, दिल्ली, पंजाब, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में फिल्माया गया है। इस मूवी में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। 201 मिनट की इस फिल्म को सेंसर ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। 

  • निर्माता : भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, मुराद खेतानी, कृष्ण कुमार
  • निर्देशक : संदीप रेड्डी वांगा 
  • गीतकार : मनोज मुंताशिर, जानी, सिद्धार्थ-गरिमा, राज शेखर, भूपिंदर बब्बल, मनन भारद्वाज, आशिम केमसन, गुरिंदर सैगल 
  • संगीत : जेएएम8, मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, आशिम केमसन
  • कलाकार : रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डीमरी, शक्ति कपूर 
  • रिलीज डेट : 1 दिसम्बर 2023 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राउंड 3 के लिए तैयार हैं शरवरी, अल्फा के लिए दिखाया दमदार मंडे मोटिवेशन

सिद्धार्थ संग गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधीं अदिति राव हैदरी, 400 साल पुराने मंदिर में लिए सात फेरे

क्या तारक मेहता की सोनू के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे मेकर्स? पलक सिधवानी ने तोड़ी चुप्पी

क्या हॉलीवुड फिल्म सेक्स टेप की कॉपी है विक्की विद्या का वो वाला वीडियो? राज शांडिल्य ने दी सफाई

Emmy Awards 2024 : शोगुन ने जीते 14 अवॉर्ड्स, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More