बरेली की बर्फी के लिए कृति नहीं थी पहली पसंद

Webdunia
बरेली की बर्फी में बिट्टी का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस कृति सेनन ने जो नाम कमाया है वो उनके लिए टर्निंग पाइंट था। कृति हालांकि इससे पहले भी कई किरदार निभा कर सभी का दिल जीत चुकी थीं, लेकिन इस फिल्म के किरदार ने उन्हें अलग ही ख्याति दी। 
 
फिल्म में उन्होंने दो बड़े एक्टर्स राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर की। मेकर्स भी कृति के काम को लेकर बहुत खुश हैं। 
 
बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के बिट्टी वाले किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद कृति नहीं बल्कि भूमि पेडनेकर थीं। जी हां, भूमि के ट्रांस्फॉर्मेशन के बाद उनके लिए फिल्मों की लाइन लग गई थी। लेकिन भूमि ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। इसका खुलासा खुद भूमि ने किया। 


 
भूमि पेडनेकर ने नेहा धुपिया के टॉक शो, बीएफएफज़ विद वोग में इस बात का खुलासा किया। वहां वे अपने अच्छे दोस्त और को-स्टार आयुषमान खुराना के साथ गई थीं। 
 
नेहा ने भूमि से सवाल किया कि वे किसी एक फिल्म का नाम बताए जो उन्होंने साइन ना की हो। भूमि ने जवाब दिया बरेली की बर्फी। इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। 
 
भूमि ने बताया कि फिल्म पहले उन्हें ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने इसे जाने। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान के साथ पहले ही दो फिल्में कर रखी थी, इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए हां नहीं किया। 
 
खैर जो भी हो, कृति ने इस किरदार को बहुत अच्छा निभाया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More