Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

रात तीन बजे पीते हैं प्रोटीन शेक... 13 किलो वजन बढ़ाकर तैयार हैं रणबीर कपूर

हमें फॉलो करें रात तीन बजे पीते हैं प्रोटीन शेक... 13 किलो वजन बढ़ाकर तैयार हैं रणबीर कपूर
रणबीर कपूर को अब समझ आ रहा होगा कि संजय दत्त बनना कितना मुश्किल है। संजय दत्त की बायोपिक राजकुमार हिरानी बना रहे हैं जिसमें रणबीर लीड रोल में हैं। संजय दत्त जैसी फिटनेस पाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करना पड़ रही है। 
 
- रणबीर कपूर फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी के तीन विभिन्न दौर को निभाते हुए नजर आएंगे जिसके लिए उन्हें अपने शरीर को तीन तरह से ढालना होगा। 90 के दशक वाला लीन लुक, ड्रग रिहेब के दौरान कमजोर और मस्कुलर फिजिक। फिटनेस ट्रेनर कुणाल गिर के साथ रणबीर मेहनत कर रहे हैं। 

 
- कुणाल बताते हैं 'रणबीर ने 13 किलोग्राम वजन बढ़ा लिया है और इसमें फैट जरा भी नहीं है। उनकी वेस्ट लाइन एक इंच कम हो गई है। मसल्स बनाने के दौरान उन्होंने फैट खत्म कर लिया है। रोजाना डेढ़ घंटे का वर्क आउट सेशन होता है और रणबीर ने समर्पण दिखाते हुए यह कर दिखाया है। वे तीन बजे उठ कर प्रोटीन शेक पीते हैं और फिर सो जाते हैं।' 

 
- रणबीर की डाइट में भी काफी परिवर्तन किया गया है। इस समय रणबीर ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खाते हैं, जो पहले बहुत कम खाते थे। अब वे समय पर खा रहे हैं और बैलेंस डाइट ले रहे हैं। 
 
- कुणाल ने यह भी बताया कि रणबीर को हलीम बेहद पसंद है और हर वीकेंड पर वे यह लेते हैं। यदि हलीम उन्हें नहीं मिलता है तो वे नाराज हो जाते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आदित्य चोपड़ा के लिए अजय देवगन ने कह दी यह बात