जब फिल्म का ऑफर देने के लिए सलमान ने किया शहनाज गिल को कॉल, एक्ट्रेस ने ब्लॉक कर दिया नंबर

WD Entertainment Desk
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (12:20 IST)
Shehnaaz Gill Birthday: पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल को 'बिग बॉस 13' से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। शहनाज 27 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शहनाज ने बीते साल सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया है।
 
इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान शहनाज ने खुलासा किया था कि एक बार उन्होंने सलमान खान का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था। शहनाज गिल ने कहा था कि ये घटना तब हुई, जब सलमान खान ने उन्हें 'किसी का भाई किसी की जान' में एक किरदार निभाने के लिए ऑफर दिया था। वो उस वक्त अमृतसर में थीं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज ने बताया था कि जब सलमान ने कॉल किया तो उनके फोन में एक अनजान नंबर फ्लैश हुआ। चूंकि उन्हें अज्ञात नंबरों को ब्लॉक करने की आदत है। उन्होंने बिना ये जाने कि सलमान उन्हें कॉल कर रहे हैं, तुरंत नंबर ब्लॉक कर दिया। कुछ मिनट बाद शहनाज को मैसेज मिला कि सलमान उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

नंबर वैरिफाई करने के लिए शहनाज ने ट्रूकॉलर एप पर नंबर सर्च किया और तब जाकर पता चला कि वाकई में सलमान खान उन्हें कॉल कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत सलमान का नंबर अनब्लॉक किया और उन्हें वापस कॉल किया। 
 
शहनाज गिल कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बिग बॉस के बाद उन्हें कई म्यूजिक वीडियोज में देखा गया। शहनाज ने मॉडलिंग के क्षेत्र में आने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। साल 2015 में शहनाज गिल एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट का हिस्सा रही थीं, जिसकी बदौलत उन्हें म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में काम मिला था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More