वेलकम 3 में फिर नजर आएगी यह जोड़ी

Webdunia
आजकल कॉमेडी फिल्मों की फ्रैंचाईज़ी को आगे बढ़ाने का काम चल रहा है। हाउसफुल, धमाल, हेराफेरी जैसी कई फिल्मों के सीक्वल बन रहे हैं। ऐसे में 'वेलकम' कैसे पीछे रह सकती है। फिल्म 'वेलकम' और 'वेलकम बैक' ने बड़े परदे पर धूम मचाई थी, अब बारी है 'वेलकम 3' की। 
 
दो अंडरवर्ल्ड डॉन भाई, उनकी मुंहबोली बहन और उसके बॉयफ्रेंड से जुड़ी 'वेलकम' की कहानी अलग ही रोमांच और मज़ा लाती है। अनिल कपूर और नाना पाटेकर की शानदार जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। खबर के मुताबिक इस फ्रैंचाईज़ी का तीसरा भाग बनाने की बातें चल रही हैं। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे भाग को शुरू में कैंसल कर दिया गया था क्योंकि निर्देशक अनीस बज्मी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के बीच विवाद चल रहा था। अब विवाद खत्म हो चुका है। दरअसल निर्देशक ने फिल्म रिलीज़ के पहले ही अपनी फीस मांगना शुरू कर दी थी। ऐसे में निर्माता-निर्देशक लड़ लिए। उनका यह विवाद सुलझाया है अनिल कपूर ने। 
 
सूत्र के मुताबिक अब 'वेलकम 3' को लेकर काम शुरू हो गया है। फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कास्ट तय होने के बाद ही होगी। संभावना है कि फिल्म इसी वर्ष से शुरू हो जाए। दोबारा नाना पाटेकर और अनिल कपूर को साथ देखने का दर्शकों को इंतज़ार रहेगा। साथ ही नई स्टारकास्ट भी तय होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More