वॉर 200 करोड़ पार, 2019 में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 3 नंबर पर

Webdunia
बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (13:30 IST)
रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'वॉर' ने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। गांधी जयंती, रविवार और दशहरे की छुट्टी का फिल्म को भरपूर फायदा मिला है और दर्शकों ने फिल्म को पसंद भी किया है। 
 
फिल्म का पूरे सप्ताह प्रदर्शन इस प्रकार रहा: 
पहले दिन : 51.60 करोड़ रुपये 
दूसरे दिन : 23.10 करोड़ रुपये
तीसरे दिन : 21.30 करोड़ रुपये
चौथे दिन : 27.60 करोड़ रुपये
पांचवें दिन : 36.10 करोड़ रुपये
छठे दिन : 20.60 करोड़ रुपये 
सातवें दिन : 27.75 करोड़ रुपये


 
सात दिनों में फिल्म ने 216.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई है। फिल्म को सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर से लेकर मल्टीप्लेक्स और छोटे से लेकर मेट्रो सिटी तक दर्शक मिले हैं। वॉर ने सातों दिन 20 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है। 
 
वॉर ने इस तरह प्रदर्शन किया : 
50 करोड़ : 1 दिन
100 करोड़ : 3 दिन
125 करोड़ : 4 दिन 
150 करोड़ : 5 दिन 
175 करोड़ : 6 दिन 
200 करोड़ : 7 दिन 


 
2019 के सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वॉर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। उरी और कबीर सिंह इससे आगे हैं, लेकिन ये फिल्में ज्यादा समय तक आगे नहीं रह पाएंगी। आने वाले दिनों में वॉर इनसे आगे निकल कर नंबर 1 पर पहुंच जाएगी। 
 
2019 की बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन करने वाली टॉप 5 फिल्में इस प्रकार हैं: 
1) कबीर सिंह 
2) उरी
3) वॉर
4) भारत
5) मिशन मंगल 
 
300 करोड़ क्लब में फिल्म के शामिल होने की पूरी संभावना है। दिवाली तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है जिसका पूरा फायदा वॉर को मिलेगा। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आइफा 2024 में धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी नोरा फतेही, बोलीं- इंतजार नहीं कर सकती...

जब राजू श्रीवास्तव को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी

खोसला का घोसला एक्टर प्रवीण डबास कार दुर्घटना में हुए गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

फिल्म वेट्टैयन से अमिताभ बच्चन का लुक आया सामने, सत्यदेव के किरदार में आएंगे नजर

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचते थे गुलशन ग्रोवर, बैडमैन बनकर मिली लोकप्रियता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More