विराट कोहली का 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से कनेक्शन

Webdunia
क्रिकेट स्टार विराट कोहली का आगामी फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' से कनेक्शन है। इस फिल्म में बद्री को विराट का फैन बताया गया है। बद्री के रोल में वरुण धवन हैं और वरुण भी विराट के प्रशंसक हैं। फिल्म में वरुण की जो हेअरस्टाइल दिखाई गई है वो विराट से प्रेरित है। 
 
हाल ही में वरुण और विराट का आमना-सामना हो गया। वरुण एक सलून में हेअरस्टाइल के लिए गए और वहां पर विराट पहले से मौजूद थे। बताइए कि क्या गजब का सलून होगा ये जहां एक ओर विराट तो दूसरी ओर वरुण नजर आए। विराट को सामने देख वरुण के अंदर का फैन जाग उठा। विराट के साथ दनादन फोटो क्लिक कर पोस्ट कर दिए। 
इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करने के साथ वरुण ने लिखा कि बद्री सिर्फ विराट का फैन है। फिल्म के बनने के दौरान मैंने निर्देशक से पूछा कि बद्री किसे चाहता है तो शशांक खेतान ने विराट का नाम लिया। मैं एक बात बताना चाहूंगा कि विराट डाउन टू अर्थ है। मैं उनका इसलिए फैन हूं कि वे पिछले चार वर्ष में जरा भी नहीं बदले। चार वर्ष बाद मुलाकात की और वे वैसे ही लगे। 
 
बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च को रिलीज होगी। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014) के बाद वरुण-आलिया और शशांक फिर धमाल मचाने आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स और फॉक्स स्टार स्टुडियो ने मिल कर किया है। 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने कॉर्सेट साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा

प्रियंका चोपड़ा को अपना फैशन आइडल मानती हैं तुलसीधाम के लड्डू गोपाल एक्ट्रेस मोनिका सिंह

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने बर्थडे पर शुरू की सलार पार्ट 2 – शौर्यंगा पर्वम की शूटिंग

सिंघम अगेन पर साउथ सुपरस्टार सूर्या बोले- इस दिवाली रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स को लेकर एक्साइटेड

शूजित सरकार ने की अभिषेक बच्चन स्टारर आई वांट टू टॉक की घोषणा, फिल्म का टीजर रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More