बॉक्स ऑफिस पर पास हुई विक्रांत मैसी की '12वीं फेल', दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

WD Entertainment Desk
रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (16:19 IST)
12th Fail Box Office Collection: फेमस फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म '12वीं फेल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की सक्सेसफुल स्टार्ट से न केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि सिने लवर्स के बीच भी उत्साह की लहर दौड़ गई है। 
 
इस फिल्म में बेहद प्रतिभाशाली विक्रांत मैसी को मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर पहले ही खूब चर्चा थी, जिसे फिल्म की रिलीज के साथ देखा भी गया। फिल्म ने पहले दिन 1.10 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 
 
वहीं '12वीं फेल' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने शनिवार को 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.60 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का खूब फायदा हो रहा है, वहीं पॉजिटिव रिव्यूज भी लगातार आ रहें है, जिससे डिमांड भी बढ़ रही है और जिसे देखते हुए थिएटर्स में फिल्म के शोज की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और उछाल देखने को मिल सकता है। 
 
इस फिल्म की शानदार कास्ट जिसमें विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं, ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सिने प्रेमियों का दिल खुश कर दिया है, जो एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहें। ऑडियंस ने फिल्म में उनके किरदार की गहराई और भावनात्मक प्रामाणिकता की प्रशंसा की है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शबाना आजमी के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे, IFFSA टोरंटो 2024 में दिग्गज एक्ट्रेस को किया जाएगा सम्मानित

ईद 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर!

सिनेमाघरों में दोबारा लौटी तुम्बाड ने तोड़े रिकॉर्ड, सोहम शाह ने किया तुम्बाड 2 का ऐलान

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव का 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर

दिलजीत दोसांझ के Dil-Luminati India Tour के टिकट प्राइज देख भड़की इन्फ्लुएंसर, बोलीं- आपके कई फैंस बेरोजगार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More