'सरदार उधम' की शूटिंग से पहले घायल हो गए थे विक्की कौशल, चेहरे पर आए थे 13 टांके

Webdunia
शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (12:20 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में विक्की कौशल सरदार उधम सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं।

 
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान विक्की कौशल ने खुलासा किया कि इस फिल्म की शूटिंग से पहले वह चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर 13 टांके आए थे। 
 
विक्की कौशल से पूछा गया कि क्या शूट के दौरान वह घायल हुए थे? इसका जवाब देते हुए विक्की कौशल ने बताया कि सरदार उधम फिल्म की शूटिंग के 4 दिन पहले वह अपनी अन्य फिल्म की शूटिंग में जुटे थे। उस दौरान वह चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से उनके चेहरे पर 13 टांके लगे थे।
 
विक्की कौशल ने अपनी तस्वीर फिल्म के निर्देशक सुजीत सरकार को भेजीं। उन्होंने कहा, फिल्म की शूटिंग 4 दिन में शुरू हो रही थी। मैंने फोटो खीचीं और सुजीत सरकार को भेज  दी। सुजीत सरकार ने कहाल कोई बातनहीं आप टांकों के साथ आ जाओ।
 
फिल्म के ट्रेलर में विक्की कौशल के चेहरे पर जो निशान दिखाई दे रहे हैं वह‌ उनकी अन्य फिल्म की शूटिंग के दौरान लगे चोट के निशान हैं। फिल्म में दर्शक उनके कई लुक को देख पाएंगे। 
 
सरदार उधम का प्रीमियर इस दशहरे, 16 अक्टूबर 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। प्रतिशोध की एक दिल दहला देने वाली कहानी, सरदार उधम एक वीर व्यक्ति की यात्रा को दर्शाती है, जिसने यह सुनिश्चित किया कि दुनिया अपने प्यारे भाइयों के जीवन को कभी न भूले, जो 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार में बेरहमी से मारे गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More