विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' का टीजर आया सामने, इस दिन अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

Webdunia
सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (17:27 IST)
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह के किरदार में नजर आएंगे। शूजीत सरकार ने फिल्म का निर्देशन किया है जबकि किनो वर्क्स के साथ मिलकर राइजिंग सन फिल्म्स ने इस अमेज़न ओरिजिनल मूवी को प्रोड्यूस किया है।

 
वहीं अब अमेजन प्राइम वीडियो ने विक्की कौशल की 'सरदार उधम' का टीजर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म दशहरे के दौरान, 16 अक्टूबर, 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
 
टीजर की शुरुआत नायक द्वारा एक दस्तावेज़ पर गौर करने के साथ होती है। पासपोर्ट के ढेर पर फोकस शिफ्ट होता है, सभी में अलग-अलग नाम नज़र आते हैं- उदे सिंह, फ्रैंक ब्राजील, शेर सिंह... और फिर उधम सिंह। 
 
आखिरी में सरदार उधम सिंह का किरदार निभानेवाले विक्की कौशल की तस्वीर को ज़ूम करते हुए, टीज़र वीडियो कई उपनामों वाले इस देशभक्त की रोचक और मनोरंजक कहानी के लिए टोन सेट करता है, जिसकी जिंदगी का एक ही मिशन है भारत के सबसे भीषण नरसंहार का बदला लेना।
 
महान भारतीय क्रांतिकारी, सरदार उधम सिंह की कहानी को तारीखवार बयां करते हुए, यह फिल्म ब्रिटिश साम्राज्य को हिला देनेवाली एक घटना (जलियांवाला बाग हत्याकांड, 1919) में अपने देशवासियों की मौत का प्रतिशोध लेने के लिए उनके असीम साहस को बयां करती है।
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More