क्या अवॉर्ड फंक्शन में विक्की कौशल ने किया था कैटरीना को शादी के लिए प्रपोज?

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 1 जून 2023 (12:09 IST)
vicky kaushal katrina kaif: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बी-टाउन के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही कैटरीना और विक्की फैंस को अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। हालांकि शादी से पहले दोनों ने अपने रिलेशनशिप की खबर किसी को नहीं होने दी थी।
 
अब विक्की कौशल ने बताया है कि उनकी और कैटरीना कैफ की पहली मुलाकात कब और कहा हुई थी। एक्टर ने बताया कि दोनों साल 2019 में एक इवेंट में पहली बार मिले थे। इस अवॉर्ड शो को आयुष्मान खुराना और विक्की ने होस्ट किया था। कपल के शादी के बंधन में बंधने के बाद शो की एक क्लिप काफी वायरल हुई थी।
 
इस वीडियो क्लिब में विक्की ने कैटरीना से कहा था, 'आप किसी अच्छे से विक्की कौशल को ढूंढ कर शादी क्यों नहीं कर लेती हैं? शादी का सीजन चल रहा है। तो मुझे भी लगा कि आपका भी मन कर रहा होगा, इसलिए पूछ लिया।' अब विक्की ने उस क्लिप की अंदर की कहानी का भी खुलासा किया है। 
 
विक्की ने कहा कि यह स्क्रिप्टेड था और जो भी हीरोइन स्टेज पर आ रही थी, उसके लिए उन्हें यही लाइन बोलनी थी और जब कैटरीना स्टेज पर आईं, तो उन्होंने उनसे भी वही लाइन बोली। विक्की ने कहा, वो, असल में किसी को पता नहीं है। बाद में क्लिप जो फेमस हुआ, वो बस मेरे और कैटरीना का था और तभी हम पहली बार मिले थे। 
 
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना इस अवॉर्ड शो के बाद अच्छे दोस्त बन गए और अक्सर साथ में स्पॉट होने लगे। एक दूसरे को कुछ साल तक डेट करने के बाद विक्की और कैटरीना ने 2021 में शादी रचा ली। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More