उर्मिला मातोंडकर का कंगना रनौत को जवाब, ‘ड्रग्स का गढ़ है हिमाचल, वहीं से शुरू करें अपनी लड़ाई’

Webdunia
बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (13:30 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना कई फिल्मी हस्तियों पर नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर निशाना साध रही हैं। वहीं, हाल में कंगना ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से कर दी थी जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड के कई सितारों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा दिया। अब, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रणौत पर निशाना साधते हुए कहा कि वो विक्टिम कार्ड खेलना बंद करें और अपने गृह राज्य हिमाचल से ही ड्रग्स की लड़ाई शुरू करें।

‘रंगीला गर्ल’ ने कहा कि ‘पूरा देश ड्रग्स के खतरे का सामना कर रहा है। क्या उन्हें (कंगना) पता है कि ड्रग्स की उत्पत्ति हिमाचल से हुई? उन्हें सबसे पहले अपने राज्य से इसकी शुरुआत करनी चाहिए।’

कंगना ने अपने एक ट्वीट में था कि वो बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन का खुलासा करेंगी। इस पर उर्मिला ने कहा कि ‘टैक्सपेयर्स के पैसों से वाई सिक्योरिटी पाने वाले इस शख्स ने अभी तक ड्रग से जुड़े लोगों की जानकारी पुलिस को क्यों नहीं दी?

Also Read: क्या अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम संग शराब पी रही थीं कंगना रनौत? जानिए पूरा सच 

कंगना के मुंबई की तुलना पीओके से करने वाले बयान पर ‘सत्या’ एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘इसमें कोई शक नहीं कि मुंबई सभी की है। जिसने भी इस शहर से प्यार किया और जिसने भी इस शहर को वापस लौटाया है, मुंबई के लिए वह बेटी के समान है। मैं इसके खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी कभी बर्दाश्त नहीं करूंगी। जब आप इसके बारे में इस तरह के बयान देते हैं तो आप न केवल शहर का अपमान करते हैं बल्कि यहां के लोगों का भी करते हैं।’

उर्मिला आगे कहती हैं कि ‘अगर कोई शख्‍स हमेशा चिल्ला रहा है इसका मतलब यह नहीं है कि वो सच बोल रहा है। कुछ लोगों की आदत होती है हमेशा चिल्लाने की। पहले वो विक्टिम कार्ड प्ले करती हैं जब उससे उसका काम नहीं बनता तो फिर वो वुमन कार्ड खेलती हैं।’

हालांकि, एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह कंगना के पाली हिल स्थित ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई से सहमत नहीं हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More