अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' से यूपी पुलिस फोर्स ने ली प्रेरणा, वीडियो शेयर कर कहा- भौकाल सिर्फ कानून का चलेगा...

Webdunia
शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (13:30 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। 

 
अब साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'बच्चन पांडे' के ट्रेलर को मिली भारी लोकप्रियता को देखते हुए, यूपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इससे प्रेरित #Armslengthfromcrime पहल के लिए एक वीडियो अपलोड किया है। 
 
यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाई हो या गॉडफादर, भौकाल और भय सिर्फ कानून का चलेगा। #ArmslengthfromCrime रील से रियल लाइफ की तुलना करते हुए, वीडियो में बताया गया है कि कैसे डरने के लिए एकमात्र चीज़ कानून है, क्योंकि इसमें शामली, औरैया, संभल, फिरोजाबाद, सहारनपुर, हाथरस, मुजफ्फरनगर, गोंडा और बस्ती जैसे अन्य क्षेत्रों में अपराधियों के पकड़े जाने के दृश्य दिखाए गए हैं। 
 
वीडियो में 9689 हथियार, 10052 गोलियां, 229 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और 311 जब्त किए गए बम और 2039 हथियार लाइसेंस दिखाए गए हैं, जिन्हें आर्म्स एक्ट के तहत दुरुपयोग के कारण रद्द कर दिया गया है। 
 
'बच्चन पांडे' के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, जिसे लॉन्च के 24 घंटों से भी कम समय में 45 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और यह ट्विटर व यूट्यूब पर 2 दिनों के लिए नंबर एक स्थान पर ट्रेंड कर रहा था। ऐसे में, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि यूपी पुलिस ने दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए फिल्म पर आधारित एक वीडियो बनाने का फैसला किया। 
 
फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, 'बच्चन पांडे' में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका के साथ कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांर्डिस सहित प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली नज़र आएगी। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की एक्शन-कॉमेडी 'बच्चन पांडे' 18 मार्च, 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़िए:
गंगूबाई काठियावाड़ी की फिल्म समीक्षा

संजय लीला भंसाली की बेस्ट 5 मूवी

गंदी बात की एक्ट्रेस का परिवार यूक्रेन में फंसा

रामगोपाल वर्मा की लेस्बियन पर बनी फिल्म- खतरा: डेंजरस

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More