Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

तैमूर अली खान बने शेफ, करीना कपूर और सैफ के साथ कुकिंग सेशन में लिया हिस्सा

हमें फॉलो करें तैमूर अली खान बने शेफ, करीना कपूर और सैफ के साथ कुकिंग सेशन में लिया हिस्सा
, बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (18:08 IST)
करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के फेवरेट स्टार किड्स में से एक है। तैमूर की फैन फॉलोइंग उनके मम्मी-पापा से भी ज्यादा है। उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा देते हैं। तैमूर इन‍ दिनों धर्मशाला में एंजॉय कर रहे हैं, जहां सैफ अली खान अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे हैं।

 
हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह एक होटल में पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ नजर आ रहे हैं। तैमूर बकायदा शेफ की तरह एप्रॉन पहनकर चॉकलेट बनाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, सामने बैठे सैफ और करीना उन्हें ध्यान से देख रहे हैं। 
 
इस दौरान करीना ब्लैक आउटफिट और सैफ व्हाइट कुर्ता पजामा में दिख रहे हैं। तैमूर के पास में एक बाउल हैं जो चॉकलेट से भरा हुआ हैंस तस्वीर में तैमूर अपने पेरेंट्स के लिए चॉकलेट्स बना रहें हैं।


इससे पहले करीना ने तैमूर संग अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो मिट्टी के बर्तन बनाना सिख रहे थे। तैमूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
 
बता दें कि करीना कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले करीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान काम करना कुछ गलत नहीं है। करीना ने यह भी कहा कि परिवार ने उन्हें घर पर रहने को कहा, लेकिन तब भी उन्होंने काम करना जरूरी समझा क्योंकि उन्हें अपने कमिटमेंट्स पूरे करने थे।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bigg Boss 14 : रुबीना दिलैक से लडाई के बाद घर से बाहर निकलीं कविता कौशिक