तापसी पन्नू की दादी का हुआ निधन, एक्ट्रेस बोलीं- हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी

Webdunia
रविवार, 31 मई 2020 (11:21 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर लॉकडाउन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तापसी की दादी का निधन हो गया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। अपनी दादी की मौत से तापसी और उनका पूरा परिवार बेहद दुखी है।

 
तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दादी को निधन के बारे में बताया। तापसी ने एक तस्वीर शेयर की़ जिसमें गुरुद्वारे की पूजा स्थल के करीब तापसी की दादी की तस्वीर रखी हुई है।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, मेरी बीजी आज चली गईं। हमारे अंदर एक खालीपन छोड़कर। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी...बीजी।' तापसी की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट कर उनकी दादी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 
बता दें कि तापसी इन दिनों मुंबई में अपनी बहन के साथ रह रही हैं। तापसी अपनी दादी के काफी करीब थीं, लेकिन लॉकडाउन और मौजूदा हालातों के कारण की वजह से वह अपनी दादी को अंतिम विदाई नहीं देने जा पाईं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी हाल ही में अनुभव सिन्हा की फिल्म 'थप्पड़' में दिखाई दी थीं जिसके लिए उन्हें प्रशंसा मिली थी। इससे पहले, वह 'सांड की आंख' में भूमि पेडनेकर संग नजर आईं थीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More