जब सुशांत सिंह राजपूत के 5 साल के भांजे को पता चला 'मामू अब नहीं रहे', दिया ऐसा रिएक्शन

Webdunia
बुधवार, 17 जून 2020 (11:55 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके फैंस, परिवारजन और दोस्त सदमे में हैं। किसी को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिवार के कुछ लोग ही सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में हिस्सा ले पाए थे।

 
अमेरिका में रह रहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी अपने भाई की अंतिम यात्रा में नहीं पहुंच पाई थीं। इस बात से श्वेता कीर्ति सिंह बहुत दुखी हैं। वहीं जब सुशांत की मौत की खबर उनके पांच साल के भांजे निर्वाण को मिली तो उन्होंने दिल छूने वाला रिएक्शन दिया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने बेटे का रिएक्शन फेसबुक पर शेयर किया है।
 
फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सुशांत की बहन ने लिखा, 'जब मैंने अपने बेटे निर्वाह को यह खबर दी कि मामू नहीं रहे तो उसने कहा कि वे आपके दिल में जिंदा हैं। मैं हैरान हूं कि क्या 5 साल का एक छोटा सा बच्चा इस तरह की बातें कर सकता है? इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हम लोगों को कितना स्ट्रांग होना पड़ेगा।
 
श्वेता कीर्ति सिंह ने लिखा कि, 'मैं सबसे बस एक बात कहूंगी कि हिम्मत मत हारिए... खासतौर से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस मैं आप सबको ये बताना चाहती हूं कि वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। उसे यहां से कोई भी बाहर नहीं कर सकता। भगवान के लिए कुछ ऐसा मत करिए जिसकी वजह से उसकी आत्मा परेशान हो। बस हिम्मत बनाए रखिए।'
 
बता दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों के इकलौते भाई थे, जिनमें से एक बहन की पहले ही मौत हो गई थी। 15 जून को सुशांत के अंतिम संस्कार के मौके पर उनकी दो बहनें और पिता मुंबई में मौजूद थे लेकिन श्वेता मुंबई नहीं पहुंच पाईं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More