गंगा में हुआ सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियों का विसर्जन

Webdunia
गुरुवार, 18 जून 2020 (16:50 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरा देश सदमे में है। सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 18 जून को सुशांत के परिवार ने उनकी अस्थियों को पटना में गंगा नदी में विसर्जित कर दिया।

 
इस मौके पर सुशांत सिंह राजपूत के सभी परिवारवाले मौजूद रहे। बताया जा रहा है पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोगों व नाते-रिश्तेदारों के आने के बाद सुशांत का श्राद्धकर्म उनके राजीवनगर स्थित आवास पर किया जाएगा। इसके पहले बुधवार को सुशांत की आत्मा की शांति के लिए उनके पटना स्थित घर में पूजा हुई।
 
गंगा में अस्थियां प्रवाहित करने की जानकारी सुशांत ने बहन ने एक पोस्ट के जरिए दी थी। सुशांत की बहन ने लिखा था- 'मैं कल अपने घर पटना सुरक्षित पहुंच गई हूं। सभी को धन्यवाद जिन्होंने प्रार्थना के साथ हमारी इस मदद की। आज हम भाई (सुशांत) की अस्थियों का विसर्जन करेंगे।'
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपने करियर के दौरान उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पीके, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी कई हिट फिल्में की थीं। सुशांत की अगली फिल्म 'दिल बेचारा' भी रिलीज के लिए लगभग तैयार है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More