सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की अधूरी फिल्म को पूरा करेंगे रूमी जाफरी!

Webdunia
गुरुवार, 4 मार्च 2021 (10:56 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती विवादों में आ गई थीं। सुशांत की कथित आत्महत्या के लिए सुशांत के परिवार वालों ने रिया को जिम्मेदार ठहराया था। सुशांत अपनी मृत्यु से पहले एक प्रोजेक्ट पर रिया के साथ काम करने वाले थे।

 
उनकी असमय मृत्यु के बाद यह प्रोजेक्ट बंद हो गया था। अब खबर आ रही है कि सुशांत और रिया की अधूरी फिल्म को निर्देशक रूमी जाफरी पूरा करेंगे। हाल ही में फिल्म 'चेहरे' के पोस्टर से रिया को हटाने के बाद कथित तौर पर वह नाराज हो गई थीं। 
 
खबरों के मुताबिक, अब रूमी सुशांत और रिया की अधूरी फिल्म के प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं। रूमी इस फिल्म को रिया के साथ एक अन्य अभिनेता के साथ पूरा करना चाहते हैं। संभावना ऐसी भी है कि वह रिया के साथ कोई नई फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।
 
रूमी ने कहा, वह एक मासूम पीड़ित है। रिया और उनके परिवार के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था। उनके पिता ने इस देश की सेवा की है। पहले मैंने 'चेहरे' में उनके साथ काम किया था। मैं निर्माता विष्णु भगनानी के साथ लॉकडाउन के बाद सुशांत और रिया के साथ लंदन में एक लव स्टोरी शूट करने वाला था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। रिया दूसरे अवसर की हकदार हैं।
 
खबरों के मुताबिक, कई निर्देशक रिया के साथ काम करने के लिए इच्छुक हैं। जून 2020 में सुशांत की कथित आत्महत्या के बाद सुशांत के परिवार वालों ने अभिनेत्री रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद रिया को ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
रिया 28 दिन बाद जेल से बाहर आई थीं। अभी तक इस मामले में रिया को आलोचना झेलनी पड़ती है। इस मामले की जांच सीबीआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है।
 
रिया की बॉलीवुड फिल्मों में वापसी को लेकर निर्देशक रूमी ने पिछले साल एक इंटरव्यू में कहा था, रिया अगले साल (2021) की शुरुआत में काम पर लौट जाएंगी। मैं उनसे हाल ही में मिला था। वह चुप थीं और वो जिस दौर से गुजरी रही हैं, मैं उन्हें दोष नहीं दे सकता।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More