कैंसर रिसर्च के लिए सनी लियोनी ने नीलाम की अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स

Webdunia
शनिवार, 5 अक्टूबर 2019 (12:27 IST)
बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यों के लिए भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। उन्हीं में से एक अभिनेत्री सनी लियोनी हैं। सनी लियोनी अब कैंसर से पीड़ित लोगों की मदद करती नजर आएंगी।


सनी लियोनी ने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल और MCan Foundation के लिए कैंसर रिसर्च के लिए फंडरेजर अभियान से जुड़ने का फैसला किया है। वह हाल ही में टाटा मेमोरियल अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए सालाना चैरिटी गाला आयोजन में पहुंचीं। ये आयोजन फैशन डिजाइनर महक मीरपुरी ने किया था। 
 
ALSO READ: पिंक कलर के लहंगे में मौनी रॉय का दिलकश अंदाज, तस्वीरें हुईं वायरल
 
सनी लियोनी ने इस नेक काम को सपोर्ट करने के लिए अपने द्दारा बनाई गई पेंटिंग्स भी नीलाम की। सनी ने अपनी पेंटिंग्स की नीलामी के बारें में बात करते हुए कहा कि, 'मैं अपनी पेंटिंग्स को नीलाम कर कुछ धन जुटा रही हूं।'
 
इस दौरान सनी लियोनी ने बताया कि कैंसर की वजह से उन्होंने अपनी जिंदगी और घर के एक महत्वपूर्ण सदस्य को भी खो चुकी हैं। सनी ने बताया कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित थे। 
 
सनी लियोनी ने कहा- मैंने अपने पिता को कैंसर की वजह से खोया है इसलिए ये प्रयास मेरे दिल के बहुत करीब है। कैंसर से लड़ने की इस पहल में हिस्सा बनना चाहूंगी। अगर मैं एक भी इंसान के लिए जागरूकता और पैसा इकट्टठा करने में कामयाब रही तो ये कैंसर के खिलाफ जंग में एक छोटी सी जीत साबित होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More