200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनेंगी नोरा फतेही

Webdunia
बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (14:39 IST)
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही का नाम भी इस केस से जुड़ा हुआ है। सुकेश ने जैकलीन को लाखों के गिफ्ट देने की बात कही थी। सुकेश के नोरा फतेही को भी एक महंगी कार गिफ्ट की थी।

 
इस मामले में ईडी ने जैकलीन और नोरा से पूछताछ की थी। ईडी की पूछताछ में नोरा फतेही ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था। अब इस मामले में एक और खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस केस में नोरा फतेही सरकारी गवाह बनने जा रही हैं।
 
नोरा फतेही अब ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ गवाह बनेंगी। वे अभियोजन पक्ष की तरफ से सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ गवाह के तौर पर पेश होंगी। ईडी की चार्जशीज में 178 लोगों को गवाह बनाया गया है जिसमें 45 नंबर पर नोरा का नाम है। ईडी ने अभी तक जैकलीन को गवाह नहीं बनाया है। बताया जा रहा है कि वह अभी संदेह के घेरे में हैं।
 
बता दें कि सुकेश चंद्रशेर पर शिविंदर‍ सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नी से 200 करोड़ रुपए ठगने का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद एक के बाद एक नई बातें सामने आ रही हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म वेट्टैयन से अमिताभ बच्चन का लुक आया सामने, सत्यदेव के किरदार में आएंगे नजर

कभी स्कूल की फीस भरने के लिए घर-घर जाकर सामान बेचते थे गुलशन ग्रोवर, बैडमैन बनकर मिली लोकप्रियता

कभी मुंबई की सड़कों पर ऑटो चलाते थे राजू श्रीवास्तव, पहले शो के लिए मिले थे इतने रुपए

इस किताब पर रखा गया था करीना कपूर का नाम, जानिए एक्ट्रेस के बारे में 25 रोचक जानकारियां

44 साल की हुईं करीना कपूर, बचपन से देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More