सुहानी भटनागर के निधन से दुखी हुईं फोगाट सिस्टर्स, बोलीं- विश्वास नहीं हो रहा है

दंगल गर्ल सुहानी भटनागर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है

WD Entertainment Desk
रविवार, 18 फ़रवरी 2024 (16:47 IST)
Suhani Bhatnagar : Suhani Bhatnagar: फिल्म 'दंगल' में यंग बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर के अचानक निधन से हर कोई दुखी है। 19 साल की यंग एक्ट्रेस बीते 2 महीनों से बेड पर थीं। सुहानी को एक रेयर बीमारी हो गई थीं। उनके शरीर में पानी भरने लगा और फेफड़े खराब हो गए थे। 
 
सुहानी भटनागर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिल्म दंगल में काम करने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम ने भी सुहानी के निधन पर दुख जाहिर किया है। 'दंगल' फिल्म में जायरा ने छोटी गीता फोगाट का किरदार निभाया था। वहीं सुहानी भटनागर छोटी बबीता फोगाट बनी थीं। 
 
जायरा वसीम ने कहा, मैं शॉक्ड हूं और मेरे पास शब्द नहीं अपनी फीलिंग कैसे बयां करूं। सुहानी भटनागर के निधन ने मुझे हिलाकर रख दिया है। ये न्यूज मेरे लिए बहुत शॉकिंग है। सुहानी का परिवार इस समय जिस मुश्किल घड़ी में है, उनके साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
 
'दंगल' में बड़ी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सान्या मल्होत्रा ने सुहानी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, मुझे बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है कि सुहानी अब इस दुनिया में नहीं है। सुहानी के इतनी जल्दी जाने की कोई उम्र नहीं थी। मैं यकीन नहीं कर सकती कि यह सच है।
 
सान्या ने लिखा, हमारी सुहानी की तरह कोई नहीं था। वह बहुत खास, टैलेंटेड और इतनी जल्दी दुनिया छोड़ने के लिए बहुत छोटी थी। रेस्ट इन पीस छोटू। पूजा, पुनीत और पूरी फैमिली को मेरी गहरी संवेदना।
 
वहीं‍ रियल बबीता फोगाट ने भी सुहानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, दंगल फिल्म में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में संसार से चला जाना अत्यंत दुखद है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, इस खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रीचरणों में स्थान दे। दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार और फढंस को यह दुख सहने की हिम्मत प्रदान करें।
 
गीता फोगाट ने भी सुहानी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, दंगल फिल्म में मेरी छोटी बहन बबीता फोगाट का बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में दुनिया से चला जाना बहुत दुखद है। भगवान इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को हिम्मत दे।
 
आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से भी सुहानी के निधन पर शोक जाहिर किया गया है। उन्होंने लिखा, अपनी सुहानी के चले जाने का हमें बहुत दुख है। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। इतनी टैलेंटेड यंग लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी का जाना सभी के लिए बड़ा दुख है। दंगल, सुहानी के बिना अधूरी होती। सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक स्टार की तरह रहोगी। तुम्हें शांति मिले।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शमा सिकंदर ने की थी सुसाइड करने की कोशिश, नींद की गोलियां खाकर भाई को भेज दी थी बैंक डिटेल्स

बनारसी साड़ी में करीना कपूर का ग्लैमरस अवतार, देखिए तस्वीरें

Emmy Awards 2024 में नॉमिनेट होने वाली भारत की एकमात्र सीरीज बनीं द नाइट मैनेजर

कोई शादी नहीं करेगा, बेटी के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने पर तृप्ति डिमरी के माता-पिता को मिले थे ताने

76 साल के हुए महेश भट्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'संकट' से की थी करियर की शुरुआत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More