Publish Date: Wed, 06 Oct 2021 (12:37 IST)
Updated Date: Wed, 06 Oct 2021 (12:41 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों मुश्किल में फंसे हुए हैं। बीते दिनों मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज में ड्रग्स पार्टी करते हुए आर्यन खान पकड़ाए थे। कोर्ट ने आर्यन खान को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेजा है।
आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके परिवार को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं ट्रोलिंग से बचने के लिए शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने एक बड़ा कदम उठाया है।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली सुहाना खान ने ट्रोलिंग से बचने के लिए अपने इंस्टाग्राम में कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सुहाना खान ने नेगेटिविटी और ट्रोलिंग से दूर रहने के लिए ऐसा किया है।
सुहाना खुद को इन ट्रोलर्स और निगेटिव कमेंट से दूर रखना चाहती हैं। जिसके कारण उन्होंने कमेंट सेक्शन, जो कि अब तक खुला था आर्यन की गिरफ्तारी के बाद उसे बंद कर दिया है।
खबरों के अनुसार कस्टडी के दौरान आर्यन खान को भी अन्य आरोपियों के साथ ही एनसीबी दफ्तर के पास बने नेशनल हिन्दू रेस्टोरेंट का खाना खिलाया जा रहा है। एनसीबी की परमिशन लेकर शाहरुख खान अपने बेटे से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान आर्यन इमोशनल हो गए। वहीं आर्यन की मां गौरी खान अपने बेटे के लिए बर्गर लेकर गई थीं लेकिन नियमों के चलते एनसीबी ने उन्हें देने की इजाजत नहीं दी।
एनसीबी लॉकअप में आर्यन ने कुछ साइंस की किताबें मांगी थीं, जिसे अधिकारियों ने मुहैया करवा दिया। गिरफ्तार होने के बाद आर्यन खान के कपड़े घर से भेजे गए हैं। वहीं उन्होंने अपना नेजल स्प्रे घर से मंगवाया था जिसे रखने की इजाजत एनसीबी ने दे दी है।