स्पाइडर मैन नो वे होम का जबर्दस्त क्रेज, सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगे शो

Webdunia
बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (13:24 IST)
SPIDER MAN No Way Home : इस समय सिनेमाघरों की हालत खराब है। सूर्यवंशी के बाद आई कोई सी भी फिल्म खास नहीं चली। अंतिम, सत्यमेव जयते 2, तड़प, चंडीगढ़ करे आशिकी से बॉलीवुड को आशाएं थीं, लेकिन कलेक्शन उम्मीद से कम रहे। अब सारी उम्मीद स्पाइडर मैन : नो वे होम से है। यह हॉलीवुड मूवी 16 दिसम्बर को भारत में कई भाषाओं में डब होकर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है और रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग हुई है। ऐसी बुकिंग तो सूर्यवंशी की भी नहीं हुई थी। 
फिल्म का इतना जबरदस्त क्रेज है कि सिनेमाघर वाले इसका पूरा फायदा उठाने में लगे हुए हैं। मुंबई में सुबह 4 बजे से फिल्म के शो शुरू हो जाएंगे तो ठाणे में 5 बजे से। ऐसा ही क्रेज दिल्ली, इंदौर, चेन्नई, कोलकाता और अन्य शहरों में भी है। 
 
जिस तरह से एडवांस बुकिंग हुई है उसे देख माना जा सकता है कि फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि महाराष्ट्र में सिनेमा अभी भी 50 प्रतिशत कैपिसिटी से चल रहे हैं और कोविड का भी डर दर्शकों के मन में है, फिर भी उम्मीद कायम है। 
इन रिकॉर्ड पर रहेगी निगाह
हॉलीवुड मूवी की बात की जाए तो एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने पहले दिन 31.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया था। एवेंजर्स एंडगेम ने 53.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में पहले दिन किया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्री-कोविड दौर था। 
फिर भी माना जा सकता है कि स्पाइडरमैन इनसे आगे निकल सकती है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है और पहले दिन के कलेक्शन जबरदस्त होने वाले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की सुहागरात की सीडी हुई गुम, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का मजेदार ट्रेलर रिलीज

सिद्धांत चतुर्वेदी को ऑफर हुई थी ब्रह्मास्त्र, एक्टर ने पिता के कहने पर ठुकरा दी थी फिल्म

3000 लड़कियों में से 'परदेस' के लिए चुनी गई थीं महिमा चौधरी, सुभाष घई ने बदला था एक्ट्रेस का नाम

कौन बनेगा करोड़पति 16 : अमिताभ बच्चन ने माइकल जैक्सन के साथ अपनी अविस्मरणीय मुलाकात को किया याद

एक्टर के बाद निर्माता बनना चाहते हैं पुरु छिब्बर, बोले- जल्द ही उस भूमिका को निभाने के लिए उत्सुक हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More