साउथ एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी का निधन, बैंकॉक में आया हार्ट अटैक

WD Entertainment Desk
सोमवार, 7 अगस्त 2023 (13:10 IST)
Photo credit : Twitter
Vijay Raghavendra's wife dies of heart attack: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना का अचानक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि विजय राघवेंद्र की पत्नी छुट्टियां मनाने बैंकॉक गई हुई थीं, वहीं शॉपिंग से रूम लौटते वक्त उन्होंने दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद स्पंदना को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
 
बैंकॉक में निधन होने की वजह से स्पंदना के पार्थिव शरीर भारत में आने में वक्त लग रहा है। कहा जा रहा है कि मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर बेंगलुरु पहुंचेगा। स्पंदना फैमिली वेकेशन पर बैंकॉक गई थीं। हालांकि अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग की वजह से विजय साथ नहीं गए थे। 
 
एक्टर विजय राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना ने भी फिल्मों में भी काम किया था। वो एक कैमियो रोल में नजर आ चुकी हैं। विजय राघवेंद्र और स्पंदना ने इसी महीने अपनी शादी की 16वीं सालगिराह मनाने वाले थे। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी और दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम शौर्य है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Related News

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कैटरीना-विक्की से लेकर प्रियंका-निक तक, बॉलीवुड कपल्स की यादगार करवा चौथ

शिमरी गाउन में प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, देखिए तस्वीरें

रेमो डिसूजा के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस, डांस ग्रुप ने लगाया करोड़ों रुपए ठगने का आरोप

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More