Akshay Kumar की Ram Setu में ये दो साउथ कलाकार आ सकते हैं नजर

Webdunia
गुरुवार, 27 मई 2021 (13:16 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं। इस साल की उनकी कई फिल्में रिलीज की कतार में शामिल हैं। हालांकि वह अभी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राम सेतु' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा के साथ नजर आएंगे। 

 
वहीं अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म में साउथ के दो कलाकार भी नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है फिल्म में सत्यदेव और नस्सर की एंट्री हो गई है। नस्सर ने अक्षय कुमार के साथ इसके पहले फिल्म राउडी राठौर में काम किया था। 
 
खबरों के अनुसार सत्यदेव और नस्सर फिल्म में महत्वपुर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। दोनों अक्षय कुमार के साथ जल्द ही शूटिंग शुरू कर सकते हैं। हालांकि उनके किरदार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने जून से फिर शुरू हो सकती है। फिल्म की शूटिग 4 जून से लेकर 20 जून के बीच में शुरू हो सकती है। इसके लिए मेकर्स ने खास प्लान कर रखा है।
 
'राम सेतु' का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। यह फिल्म भारी VFX वाली फिल्म होगी। इसमें कई सारे अंडरवॉटर सीक्वेंस को फिल्माए जाने का प्लान किया गया है। 
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More