दुबई में फंसे सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग

Webdunia
मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (15:08 IST)
लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड गायक और अभिनेता सोनू निगम दुबई में फंस गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये ही इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि वे भारत वापस नहीं आ सके हैं। 
 
लॉकडाउन में फंसे सोनू निगम ने वर्चुअल कंसर्ट्स कर लोगों का मनोरंजन किया और खुद को भी व्यस्त किया, लेकिन इन दिनों सोनू अजीब-सी परेशानी में घिर गए हैं। 
 
आपको याद ही होगा कि अप्रैल 2017 में सोनू ने ट्वीट्स के जरिये बताया था कि कैसे उनकी सुबह की नींद अजान के कारण खराब हो जाती है। उन्होंने मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों को ध्वनि प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया था। 
 
उनके इस ट्वीट्स का काफी विरोध भी हुआ था और इन्हें इस्लामोफोबिक भी करार दिया गया था। लेकिन सोनू अपनी बातों पर अड़े रहे थे। 
 
अब यही ट्वीट्स के जरिये उन्हें घेरा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सोनू निगम की गिरफ्तारी की मांग की है। 
 
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने दुबई पुलिस से मांग की है कि सोनू को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उनके पुराने टवीट्स के स्क्रीनशॉट फिर लगा कर गिरफ्तारी की मांग होने लगी है। 
 
कहा जा रहा है कि भारत में अजान से सोनू को सोने में परेशानी होती है और उनकी इस समस्या का समाधान दुबई पुलिस के पास होना चाहिए। 
 
इन सब बातों से लगता है कि सोनू घबरा गए हैं। उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट ही डिलीट कर दिया है। लोग इस बात का भी मजाक बना रहे हैं। 
 
दूसरी ओर कुछ लोग सोनू के समर्थन में भी उतरे हैं। उनका कहना है कि सोनू ने सिर्फ मस्जिद को लेकर ही यह बात नहीं की है। उन्होंने मंदिर और गुरुद्वारों पर भी टिप्पणी की थी। फिलहाल दुबई पुलिस की तरफ से मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More