साइबर बुलिंग के खिलाफ सोनाक्षी सिन्हा ने छेड़ी जंग, मुंबई पुलिस के साथ शुरू किया यह मिशन

Webdunia
रविवार, 26 जुलाई 2020 (13:08 IST)
बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया और इंटरनेट पर होने वाले साइबर उत्पीड़न के खिलाफ एक कैंपेन शुरू किया है। वह #FullStopToCyberBullying अभियान में महाराष्ट्र पुलिस के विशेष महा निरीक्षक और 'मिशन जोश' के साथ मिलकर काम करेंगी।

 
इसकी जानकारी सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट के जरिए लोगों को जागरूक भी किया।
 
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, साइबर उत्पीड़न रोकने का अभियान मिशन जोश की पहल है और मैं महाराष्ट्र पुलिस के विशेष महानिरीक्षक प्रताप दीवाकर के साथ मिलकर इसमें काम करूंगी। इसका मकसद जागरूकता फैलाना और लोगों को ऑनलाइन उत्पीड़न और ट्रोलिंग की वजह किसी शख्स के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
 
वीडियो मे सोनाक्षी सिन्हा कैसे फर्जी अकाउंट और उनकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया इस पर बात कर रही हैं। उन्होंने कहा, कई लोग ट्रोल के शिकार होते हैं और मैं भी उनमें से एक हूं, लेकिन मैंने फैसला कर लिया है कि अब बस। अब साइबर उत्पीड़न और ऑलनाइन माखौल उड़ाने पर पूर्ण रोक होगी।
 
बता दें कि सोनाक्षी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया था ताकि नकारात्मकमता से दूर रहा जा सके और अपनी सुचिता की रक्षा की जा सके। उन्होंने इंस्टाग्राम पर टिप्पणी करने का विकल्प भी डिएक्टिव कर दिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शमा सिकंदर ने की थी सुसाइड करने की कोशिश, नींद की गोलियां खाकर भाई को भेज दी थी बैंक डिटेल्स

बनारसी साड़ी में करीना कपूर का ग्लैमरस अवतार, देखिए तस्वीरें

Emmy Awards 2024 में नॉमिनेट होने वाली भारत की एकमात्र सीरीज बनीं द नाइट मैनेजर

कोई शादी नहीं करेगा, बेटी के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने पर तृप्ति डिमरी के माता-पिता को मिले थे ताने

76 साल के हुए महेश भट्ट, डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'संकट' से की थी करियर की शुरुआत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More