सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद ऐसी है शहनाज़ गिल की हालत, न सुन पा रही हैं न बोल पा रही हैं

सिद्धार्थ शुक्ला के नहीं रहने से शहनाज़ गिल की हालत खराब है। जसलीन मथारू ने बताया कि किस हाल में हैं जसलीन

Webdunia
मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (11:38 IST)
सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया था, लेकिन सदमे से लोग अभी तक बाहर नहीं निकले हैं। सिद्धार्थ के घर वे लोग पहुंच रहे हैं जो उन्हें नजदीक से जानते थे। सिद्धार्थ की मां और शहनाज़ गिल की सभी को फिक्र है कि वे पहाड़ जैसे दु:ख का सामना कैसे करेंगे। शहनाज़ तो सिद्धार्थ के अंतिम समय में उसके साथ थी। 
 
पिछले दिनों जसलीन मथारू भी सिद्धार्थ के घर पहुंची। जसलीन भी बिग बॉस शो का हिस्सा रह चुकी हैं और भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ उनकी नजदीकियों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 


 
शहनाज़ और सिद्धार्थ की मां की हालत देख जसलीन इतनी दु:खी हो गईं कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जसलीन का कहना है कि पहले कभी उन्हें इतना दु:ख नहीं पहुंचा था। 
 
जसलीन ने कहा मैंने शहनाज गिल से  बात करने की कोशिश की। मैं उसे आवाजें लगा रही थीं, लेकिन वो आवाजें शायद सिद्धार्थ तक पहुंच नहीं पा रही थीं। शहनाज गिल ने मुझसे कोई बात नहीं की। वो बस गुमसुम बैठी थी। उसकी हालत वाकई बहुत खराब है। 
 
वह अपनी दुनिया में खो चुकी है। ऐसा लग रहा था जैसे उसे कुछ याद आ जाता था जैसे फ्लैश आते हैं वैसा ही कुछ था।। मैंने उसे कुछ खाने और कुछ देर सोने के लिए कहा।
 
जसलीन ने बताया था कि मैंने सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के साथ 2 घंटे का समय बिताया। उनके परिवार का कोई भी सदस्य कुछ बोल पाने की हालत में नहीं है। सिद्धार्थ की मां बहुत बहादुर है। वो इस समय भी खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जैकलीन फर्नांडिस ने रखा सिंगिंग की दुनिया में कदम, पहला गाना स्टॉर्मराइडर हुआ रिलीज

आंटी को अपमानजनक समझने वालों को जीनत अमान ने दिया जवाब, बोलीं- किसने कहा ये अपमानजनक शब्द

द मेहता बॉयज का 15वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ धमाकेदार वर्ल्ड प्रीमियर

क्या सिंघम अगेन में होगा चुलबुल पांडे का कैमियो? जानिए सच्चाई

हीरो हीरोइन में परेश रावल के साथ काम करेंगी दिव्या खोसला, बोलीं- सपने के सच होने जैसा...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More